Bheegne De Song: अरबाज पटेल और निक्की तंबोली की बोल्ड केमिस्ट्री ने मचाया कोहराम, देखें वीडियो

Lalit Kumar

Updated Jun 11, 2025, 17:41 IST

Bheegne De Song Out: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय एक्ट्रेस निक्की तंबोली का नया गाना 'भीगने दे' इंटरनेट की दुनिया में बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने में निक्की तंबोली ने अपने बोल्ड आयर सिजलिंग अवतार से फैन्स को दीवाना बना दिया है। इस वीडियो में निक्की तंबोली के साथ अरबाज पटेल भी नजर आ रहे हैं। गाने को तुलसी कुमार और मनन भारद्वाज ने मिलकर गाया है। इस गाने का म्यूजिक और लिरिक्स भी मनन भरद्वाज ने ही लिखे हैं। कुछ देर पहले ही रिलीज हुए इस गाने को अब तक 5 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यहां देखिए गाने का वीडियो...