Bade Miyan Chote Miyan Trailer: दुश्मन के घर में घुसकर वार करेंगे अक्षय-टाइगर, तूफानी ट्रेलर हुआ रिलीज

ashna malik

Updated Mar 26, 2024, 13:07 IST

Bade Miyan Chote Miyan Trailer Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर 'बड़े मियां छोटे मियां' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में एक्शन के साथ-साथ थ्रिलर भी भरपूर मात्रा में देखने को मिला। ट्रेलर में देखने को मिला कि हिंदुस्तान को बचाने के लिए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को चुना जाता है, जो कि दुश्मन के घर में घुसकर उसे धूल चटाते हैं। फिल्म में मानुषी छिल्लर, अलाया एफ और एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी अहम भूमिका अदा की है। बता दें कि अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' ईद के खास मौके पर यानी 10 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म को लेकर फैंस भी बेहद एक्साइटेड दिखे।