बॉलीवुड के कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने एक नहीं बल्कि कई भाषाओं में काम किया है। उनका सिक्का देशभर में चलता है। वहीं कुछ सितारे ऐसे भी हैं जो केवल भारत ही नहीं बल्कि विदेशी धरती पर भी परचम लहरा चुके हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और दीपिका पादुकोण जैसे सितारे हैं। हालांकि कुछ सितारे जहां हॉलीवुड में जाकर बहुत हिट रहे तो वहीं कुछ के हाथ असफलता लगी, जिससे उन्हें खाली हाथ वापिस लौटकर आना पड़ा। जहां अमिताभ बच्चन फिल्म 'द ग्रेट गेट्सबाय' के साथ हॉलीवुड में नजर आए तो वहीं दीपिका पादुकोण ने विन डीजल के साथ फिल्म XXX में काम किया था।