Bade Miyan Chote Miyan का दबदबा बनाने के लिए हो रही है फेक बुकिंग! सोशल मीडिया पर खुली पोल

ashna malik

Updated Apr 13, 2024, 15:49 IST

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की 'बड़े मियां छोटे मियां' बड़े पर्दे पर रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। मूवी ने 16 करोड़ रुपये के साथ बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था। लेकिन हाल ही में 'बड़े मियां छोटे मियां' को लेकर सोशल मीडिया पर चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। दरअसल, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि 'बड़े मियां छोटे मियां' की बुकिंग फेक हो रही है। क्योंकि साइट पर 80 प्रतिशत बुकिंग का दावा किया जा रहा है, लेकिन थिएटर में मुश्किल से 10 लोग ही मूवी देखने आ रहे हैं। बता दें कि बीते दिन सिनेमाघरों में ऑक्युपेंसी भी मात्र 15 प्रतिशत ही दर्ज की गई थी।