पाकिस्तानी हानिया आमिर एक बार फिर भारतवासियों के बीच सुर्खियों में आ गई हैं। हाल ही में भारतीय फैन ने हानिया आमिर को पार्सल भेजा जिसमें पानी की बोतलें थी। पाक एक्ट्रेस ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर कर इस बात की जानकारी दी। दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने सिंधु जल समझौता रद्द कर दिया जिसके चलते पाकिस्तान को पानी की किल्लत हो सकती है। ऐसे में इन दिनों सोशल मीडिया पर पाकिस्तान पर जमकर मीमस बनाए जा रहे हैं। इसी के साथ भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान पर एक्शन लेने के बाद हानिया आमिर को दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।