हाउसफुल 5 एक्टर अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है जिससे हर कोई चिंता में पड़ गया है। अभिषेक बच्चन ने लेटेस्ट पोस्ट में लिखा है कि वह अपने लिए समय निकालना चाहते हैं। एक्टर ने कहा कि उन्होंने अपनों के लिए बहुत कर लिया अब वह खुद के लिए कुछ करना चाहते हैं। उनकी इस पोस्ट ने सबकी चिंता बढ़ा दी है। हर किसी का सवाल अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते पर जा रहा है। फैंस उनकी इस पोस्ट पर तरह-तरह के कॉमेंट कर रहे हैं। अब उन्होंने ऐसा क्यों कहा ये तो अभिषेक ही बता सकते हैं।