BHU में छात्रों के 2 गुटों में मारपीट, पत्थरबाजी भी हुई 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 27, 2021, 10:46 AM IST

Banaras Hindi Vishwavidyalaya News : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों में विवाद किस वजह से हुआ, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी होने की भी खबर है।

वाराणसी : बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में गुरुवार रात छात्रों के दो गुटों में मारपीट का मामला सामने आया है। छात्रों के दोनों गुटों ने एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। विव परिसर में अब शांति है। छात्रों के दो गुटों में विवाद किस वजह से हुआ, अभी यह साफ नहीं हो पाया है। दोनों गुटों के बीच पत्थरबाजी होने की भी खबर है। झड़प की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!