उत्तर प्रदेश

UP Weather: यूपी में ठंड का कहर शुरू, पछुआ हवाओं ने बढ़ाई कंपकंपी; अयोध्या रहा सबसे ठंडा

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 December-2025 लखनऊ, आगरा, अयोध्या, बरेली में मौसम का पूर्वानुमान: उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से कई जिलों में रात के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 6 डिग्री सेल्सियस रहा। यूपी में आज कैसा मौसम रहेगा, आइए जानते हैं:

Image

यूपी में बढ़ी ठंड (istock)

Photo : iStock

UP Ka Mausam (यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा) 03 December-2025: उत्तर प्रदेश में सर्दी के मौसम का सितम शुरू हो गया है। कई जिलों में रात का पारा सामान्य से 3-4 डिग्री नीचे लुढ़क गया है। मंगलवार को सबसे सर्द रात अयोध्या में दर्ज हुई। जिसके बाद बरेली और कानपुर में सबसे कम न्यूनतम तापमान रहा। वहीं लखनऊ में भी इस सीजन की सबसे ठंडी रात रही। यूपी में अब शीतलहर की भी एंट्री हो गई है। जिसके कारण ठंड में इजाफा होने और तापमान में तेजी से गिरावट होने की संभावना है। साथ ही कोहरा भी कहीं-कहीं घना देखने को मिल सकता है।

यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार आज यूपी में मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह के समय अलग-अलग इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है। आईएमडी के अनुसार फिलहाल दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं और चक्रवाती परिसंचरण के कारण सर्द हवाएं प्रदेश में बह रही हैं। अभी यूपी में हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल रहा है। लेकिन आने वाले 3-4 दिनों में यह बढ़ सकता है।

यूपी में ठंड में होगा इजाफा

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में 8 दिसंबर तक कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इस अवधि में पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है। कहीं भी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा कहीं-कहीं देखने को मिल सकता है। तापमान की बात करें तो फिलहाल अगले 7 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा परिवर्तन आने का पूर्वानुमान नहीं है। वहीं न्यूनतम तापमान में अगले 24 घंटे के बाद 3 दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है। जिससे ठंड में भी बढ़ोत्तरी होगी।

पछुआ हवाओं के कारण लुढ़क रहा यूपी का पारा

यूपी में पछुआ हवाओं के कारण कई शहरों में रात का पारा नीचे लुढ़क रहा है। अयोध्या में मंगलवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसके बाद बरेली में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री, कानपुर नगर में 6.7 डिग्री, बाराबंकी में 7 डिग्री और मुजफ्फरनगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में यूपी में सबसे अधिक तापमान कानपुर में 28 डिग्री सेल्सियस रहा। जिसके बाद वाराणसी में 27.4 डिग्री, प्रयागराज में 27.3 डिग्री, झांसी में 27.3 डिग्री और हमीरपुर में 27.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article