उत्तर प्रदेश

कथावाचक निधि सारस्वत की आज बीजेपी नेता चिराग के साथ शादी, गाजियाबाद में लेंगी सात फेरे

कथावाचक निधि सारस्वत आज बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय के साथ सात फेरे लेंगी। गाजियाबाद में दोनों शादी के बंधंन में बधेंगे। निधि और चिराग 5 साल पहले अलीगढ़ में ब्राह्मण सामाज के कार्यक्रम में मिले थे। जिसके बाद दोनों में दोस्ती हुई और अब वे जीवनसाथी बनने जा रहे हैं।

Image

कथावाचक निधि सारस्वत की बीजेपी नेता चिराग से शादी (Official X/Facebook)

Ghaziabad News: कथावाचक निधि सारस्वत आज शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय से उनका विवाह हो रहा है। रविवार को गाजियाबाद में उनके घर पर हल्दी की रस्में हुई। आज गाजियाबाद के वेदांता फार्म हाउस में दोनों सात फेरे लेंगे। शादी के बाद 11 दिसंबर को चिराग अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव बामौली पहुंचेंगे। कथावाचक निधि से पहले वृंदावन के मशहूर कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने 5 दिसंबर को हरियाणा की शिप्रा शर्मा से शादी की है।

पांच साल पहले मिले निधि-चिराग

कथावाचक निधि सारस्वत अलीगढ़ के सासनी गेट की रहने वाली हैं। उनकी मुलाकात साल 2020 में चिराग उपाध्याय से हुई थी। दोनों अलीगढ़ में आयोजित ब्राह्मण समाज के कार्यक्रम में मिले थे। बताया जा रहा है कि निधि की तरह ही चिराग का भी आध्यात्म की ओर झुकाव है। जिसके चलते दोनों की दोस्ती हुई और अब वे शादी के बंधन में बंधनें जा रहे हैं।

कौन हैं निधि सारस्वत

अलीगढ़ की निधि सारस्वत का जन्म 1997 में हुआ था। उनकी प्रारंभिक शिक्षा अलीगढ़ के चिरंजीलाल गर्ल्स कॉलेज में हुई। उन्हें मैं राधावल्लभ की, राधा रानी मेरी है, भजो रे मन गोविंदा जैसे भजनों से पहचान मिली। निधि यूके, यूएस जैसे कई देशों में कथा कर चुकी हैं। उन्होंने भक्ति गीतों के कई ऐल्बम भी बनाए हैं।

चिराग उपाध्याय कौन हैं?

बीजेपी नेता चिराग उपाध्याय हाथरस के रहने वाले हैं। उनके पिता पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय थे। जिनका 4 साल पहले निधन हो गया। वे मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके थे। उन्होंने अपने निधन से कुछ समय पहले बसपा से इस्तीफा दे दिया था और बीजेपी में शामिल हो गए थे। चिराग की मां सीमा उपाध्याय वर्तमान में हाथरस में बीजेपी से जिला पंचायत अध्यक्ष हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article