आज देश में लगभग लोग UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिनके पास स्मार्टफोन है वो तो निश्चित तौर पर UPI का इस्तेमाल कर रहे हैं। UPI पेमेंट के कई सारे फायदे हैं, लेकिन कुछ नुकसान भी हैं। UPI का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप कभी भी किसी को तुरंत पेमेंट कर सकते हैं।
1 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक की पेमेंट चंद सेकेंड में हो सकती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कोई आपको UPI के जरिए पैसे भेजकर वापस भी ले सकता है और आपको पता भी नहीं चलेगा। आइए जानते हैं UPI के इस नए नियम के बारे में....
ट्रांजैक्शन की लिमिट अब 5 लाख रुपए तक
सबसे पहले आपको बता दें कि UPI का यह कोई नया नियम नहीं है, बल्कि इस नियम को पिछले साल ही जारी किया गया था। नए नियम के तहत कुछ मामलों में UPI पेमेंट करके पैसे वापस लिए जा सकते हैं। यह सुविधा नए नए यूजर्स के लिए है यानी सिर्फ उन्हीं पेमेंट को वापस लिया जा सकता है जिस यूपीआई नंबर पर आपने पहली बार पेमेंट किया है।
यह नियम आरबीआई की ओर से ऑनलाइन UPI फ्रॉड को रोकने के लिए बनाया गया है। अब UPI के नए यूजर्स यानी जिन्होंने नया अकाउंट बनाया है, अगर वे 2,000 रुपए से ज्यादा का पहला पेमेंट करते हैं और पेमेंट के दौरान कोई गलती हो जाती है तो 4 घंटे के भीतर वे पेमेंट कैंसिल कर सकते हैं या पेमेंट अमाउंट में बदलाव कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आप किसी ऐसे आदमी को यूपीआई पेमेंट करते हैं जिसे आपने पहले कोई पेमेंट नहीं है तो वहां भी यह नियम लागू होता है।
यूपीआई पेमेंट वापस लेने का तरीका
पहला तरीका तो यही है कि जिसे आपने गलती से पेमेंट कर दिया है, उससे खुद ही कॉन्टेक्ट करके पैसे मांगे। इसके अलावा आप गूगल पे, फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप्स से भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।
अंत में आप NPCI की वेबसाइट पर जाकर शिकायत कर सकते हैं और रिफंड के लिए अपील कर सकते हैं। 1800-120-1740 पर कॉल करके भी शिकायत दर्ज की जा सकती है।
