यूटिलिटी

Who Can Get LPG Subsidy: सरकार सिर्फ ऐसे लोगों को ही देती है गैस सिलेंडर पर सब्सिडी, क्या आप भी हैं इसमें शामिल

Who Can Get LPG Subsidy: उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थि साल में 12 रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी पर उठा सकते हैं। अगर आप इस स्कीम के लाभार्थी हैं, तो आपको रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। सरकार ने अब तक करीब 9.60 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन इस स्कीम के तहत बांटे हैं।

Image

LPG Price,

Photo : iStock

Who Can Get LPG Subsidy: केंद्र सरकार उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा के नीचे वाले परिवार को रसोई गैस पर सब्सिडी देती है। सरकार ने साल 2016 में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की शुरुआत की थी। मौजूदा समय में सरकार प्रति रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी दे रही है। अगर आप इस स्कीम के लाभार्थी हैं, तो आपको रसोई गैस सिलेंडर पर 300 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। इस स्कीम की खास बात यह है कि रसोई गैस का कनेक्शन सिर्फ महिलाओं के नाम पर ही मिलता है। सरकार ने अब तक करीब 9.60 करोड़ रसोई गैस कनेक्शन इस स्कीम के तहत बांटे हैं। सरकार आगे भी इस स्कीम के जरिए नए कनेक्शन बांटेगी।

किसे मिल रहा है सब्सिडी का लाभ

उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थि साल में 12 रसोई गैस सिलेंडर सब्सिडी पर उठा सकते हैं। सरकार ने पहले ही साफ कर चुकी है कि रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी सिर्फ उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को दी जाएगी। बाकी अन्य लोगों को मार्केट प्राइस पर ही एलपीजी सिलेंडर भरवाना होगा। सरकार गरीबी रेखा (BPL) से नीचे के परिवारों को मुफ्त में रसोई गैस कनेक्शन देती है। सब्सिडी लेने के लिए लाभार्थी को आधार नंबर एलपीजी कनेक्शन से लिंक करना होगा। 14.2 किलो वाले रसोई गैस सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती है।

ऐसे चेक कर सकते हैं सब्सिडी का स्टेटस

ऑनलाइन रसोई गैस पर मिली सब्सिडी को आसानी से चेक किया जा सकता है। इसके लिए माय एलपीजी www.mylpg.in साइट पर जाना होगा। यहां तीन गैस कंपनियों के नाम मौजूद होंगे। जिस कंपनी से आपने कनेक्शन लिया है, उसपर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज ओपन हो जाएगा। इसमें आप फिडबैक वाले ऑप्शन पर क्लिक करें। फिर एक कस्टमर पेज खुलेगा। इसमें अपना मोबाइल नंबर और LPG कनेक्शन नंबर भरें। इसके बाद आपको LPG से संबंधित सभी जानकारियां मिल जाएंगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article