यूटिलिटी

Auto Upgradation: स्लीपर के पैसों में AC का सफर, बस बुकिंग के समय करें ये काम

सोचिये अगर ऐसा हो कि आप पैसे तो स्लीपर क्लास के दें लेकिन आप AC क्लास में सफर कर पाएं तो? IRCTC, यात्रियों को यह सुविधा प्रदान करता है। टिकट बुक करने के दौरान आपको ‘ऑटो अपग्रेड’ का विकल्प दिया जाता है। ज्यादातर लोग इस विकल्प को नहीं चुनते और न ही उन्हें इस बारे में पता होता है। आइये आपको बताते हैं कि ऑटो अपग्रेड फीचर क्या है और आप इस फीचर का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

IRCTC Ticket Booking: सोचिये अगर आप स्लीपर की टिकट बुक करें लेकिन उसी टिकट के आधार पर आप AC बोगी में सफर कर पाएं तो कैसा हो? भारतीय रेलवे केटरिंग और टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC), यात्रियों को यह सुविधा प्रदान करती है। टिकट बुकिंग के दौरान अगर कोई भी यात्री ‘ऑटो-अपग्रेड’ का विकल्प चुनता है तो स्लीपर के पैसों में ही वह AC का सफर कर सकता है। लेकिन इसके लिए भी कुछ शर्तें हैं। इस ऑप्शन को चुनने के लिए आपको किसी तरह का कोई अतिरिक्त शुल्क भी नहीं देना होता। आइये आपको बताते हैं कि ऑटो-अपग्रेड किस तरह काम करता है और इसका फायदा आप किस तरह उठा सकते हैं?

कैसे काम करता है ऑटो-अपग्रेडेशन?

ऑटो अपग्रेड का फीचर फ्लाइट में भी दिया जाता है। टिकट बुकिंग के वक्त आपको IRCTC ऑटो अपग्रेड का फीचर देता है। टिकट बुकिंग के दौरान अगर आप ‘ऑटो-अपग्रेडेशन’ चुनते हैं तो आपकी टिकट को बेहतर क्लास में अपग्रेड कर दिया जाता है। यहां इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी टिकट को सिर्फ एक क्लास ऊपर ही शिफ्ट किया जाएगा। उदाहरण के लिए अगर आप स्लीपर क्लास की टिकट बुक करते हैं तो आपकी टिकट को 3 AC में ही अपग्रेड किया जाएगा न कि 2 AC या फिर फर्स्ट AC में।

इन बातों का रखें ध्यान

इसीलिए टिकट बुकिंग के दौरान ‘ऑटो-अपग्रेड’ विकल्प को हमेशा चुन लेना चाहिए। साथ ही आपको यह भी बता दें कि ऑटो-अपग्रेड फीचर के लिए किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना होता है। ध्यान रहे कि आपकी टिकट को सिर्फ तभी अपग्रेड किया जाएगा, जब आपसे अगली क्लास में सीट उपलब्ध होगी।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article