यूटिलिटी

LPG e-KYC क्या है और क्यों करवाना जरूरी; सच में सिलेंडर मिलना हो जाएगा आसान?

LPG e-KYC: अगर आप एलपीजी (LPG) गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं तो e-KYC आपके लिए सबसे जरूरी काम बन चुका है। भारत सरकार और तेल कंपनियों ने धोखाधड़ी को रोकने और सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाने के लिए आधार प्रमाणीकरण (Aadhaar Authentication) अनिवार्य कर दिया है।

Image

LPG e-KYC क्या है? आपके लिए क्यों है जरूरी (Photo: iStock)

LPG e-KYC: एलपीजी (LPG) उपभोक्ताओं के लिए अब बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण और e-KYC की प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया गया है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, अब उपभोक्ता घर बैठे अपने स्मार्टफोन की मदद से ही इस प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इसका उद्देश्य गैस उपभोक्ताओं की पहचान की पुष्टि करना और सरकारी सब्सिडी को सही लाभार्थियों तक पहुंचाना है। मौजूदा हालातों के बीच जहां गैस सिलेंडर को लेकर कई जगहों पर लोगों को परेशानी का सामना कर पड़ रहा है, वहीं सरकार का कहना है कि सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी करवाना जरूरी है। LPG e-KYC क्या है, क्यों करवाना जरूरी है और इससे आपको क्या फायदा मिलेगा, इस आर्टिकल में आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने जा रहे हैं-

LPG e-KYC क्या है

LPG e-KYC का मतलब आधार के जरिए उपभोक्ता की पहचान का डिजिटल वेरिफिकेशन है। इसमें उपभोक्ता अपने आधार नंबर और बायोमेट्रिक फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए यह प्रमाणित करता है कि गैस कनेक्शन सही व्यक्ति के नाम पर है। इससे गैस वितरण प्रणाली अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनती है।

e-KYC क्यों जरूरी है

सरकार ने एलपीजी उपभोक्ताओं को मिलने वाली लक्षित सब्सिडी (Targeted Subsidy) को सही लोगों तक पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था लागू की है। विशेष रूप से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थियों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण या e-KYC करना जरूरी होता है। हालांकि, मौजूदा परिस्थितियों में यह साफ किया गया है कि सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं को बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण (e-KYC) करवाना अनिवार्य है।

अगर कोई लाभार्थी यह प्रक्रिया पूरी नहीं करता है तो सब्सिडी रोक दी जा सकती है। हालांकि, बाद में e-KYC पूरा करने पर सब्सिडी फिर से शुरू की जाती है।

LPG e-KYC कैसे करें

एलपीजी उपभोक्ता कुछ स्टेप्स को फॉलो कर e-KYC पूरा कर सकते हैं-

  • इसके लिए रेलू LPG उपभोक्ताओं को https://www.pmuy.gov.in/e-kyc.html लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • यहां जिस ऑयल कंपनी का सिलेंडर इस्तेमाल कर रहे हैं, उसका ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • इंडियन ऑयल के लिए IndianOil ONE, एचपी गैस के लिए HP PAY और भारत पेट्रोलियम के लिए HelloBPCL for Business ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • ऐप पर एलपीजी रजिस्टर मोबाइल नंबर की जानकारी दर्ज कर आगे की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
  • इसके लिए आपको Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड करना होगा।
  • दोनों ऐप की मदद से आपकी एलपीजी ई-केवाईसी पूरी होगी। इसके लिए आपके ऐप फोन का कैमरा ऑन कर फेस को स्कैन करेगा।
  • वेरिफिकेशन पूरा होने के साथ ही आपको LPG e-KYC पूरी होने की जानकारी आपकी स्क्रीन पर दे दी जाएगी।

क्या एलपीजी सिलेंडर मिलना हो जाएगा आसान

e-KYC करवाने से गैस उपभोक्ताओं को कई फायदे मिलते हैं। इससे यह सुनिश्चित होता है कि सब्सिडी सही व्यक्ति तक पहुंचे और फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन को रोका जा सके। साथ ही उपभोक्ता को गैस सिलेंडर की सप्लाई और सब्सिडी मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती। हालांकि, मौजूदा हालातों में इस प्रक्रिया को जितना जल्दी पूरा किया जा सके उतना ही बेहतर होगा। गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर वेरिफाइड ग्राहकों को ही पहले प्राथमिकता दी जाएगी।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article