यूटिलिटी

Vande Bharat Express Trains: किन रूट्स पर चलती है वंदे भारत एक्सप्रेस, टिकट की कमत से लेकर टाइमिंग्स तक जानिए हर डिटेल

  • Authored by: शिवम पांडे
  • Updated Jan 5, 2023, 01:33 PM IST

Vande Bharat Express Trains List, Route, Ticket Price: वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ने कई शहरों की दूरियों को बेहद कम कर दिया है। साल 2019 में पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चली थी। पिछले तीन साल में इनकी संख्या बढ़कर सात हो गई है। जानिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सभी रूट, टिकट्स की कीमत और ट्रेन संख्या।

Image

Vande Bharat Express Train

KEY HIGHLIGHTS
  • देश में सात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन हो रही है संचालित।
  • वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में है स्टेट ऑफ आर्ट फीचर।
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए है विशेष इंतजाम।

Vande Bharat Express Trains List, Route, Ticket Price: वंदे भारत एक्सप्रेस की शुरुआत साल 2019 में हुई। इसके बाद से लगातार इसके रूट्स में विस्तार हो रहा है। अभी तक कुल सात वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अपनी सेवाएं दे रही है। हाल ही में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में कई स्टेट ऑफ आर्ट सेफ्टी फीचर है। साथ ही इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए कवच तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।

पहली वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली से वाराणसी शुरू हुई थी। पीएम नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी 2019 को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। दिल्ली से वराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस में 770 किलोमीटर का सफर महज आठ घंटे में तय हो जाता है। इसके केवल दो स्टॉप-कानपुर और प्रयागराज है। ट्रेन की संख्या 22436 है। ये सोमवार से गुरुवार सुबह छह बजे से नई दिल्ली से रवाना होती है और दिन में दो बजे तक वाराणसी पहुंच जाती है। वहीं, वाराणसी से ये ट्रेन दिन में तीन बजे रवाना होती है और रात 11 बजे दिल्ली पहुंच जाती है। एसी चेयर कार का टिकट 1,670 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 3,075 रुपए है।

नई दिल्ली, कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस

नई दिल्ली कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस 650 किलोमीटर का सफर महज आठ घंटे में कवर कर लेती है। इस ट्रेन के चार स्टॉप है- अंबाला कैंट, लुधियाना और जम्मू तवी। वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे निकलती है और कटरा दिन में दो बजे पहुंचती है। इसका ट्रेन नंबर 22439 है।

गांधीनगर से मुंबई सेंट्रल वंदे भारत एक्सप्रेस

इंडिया की तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस गुजरात के गांधीनगर से मुंबई संट्रेल तक रोजाना चलती है। ये वंदे भारत एक्सप्रेस 520 किमी की दूरी छह घंटे 15 मिनट में पूरी कर सकती है। ये रविवार के अलावा बाकी सभी दिन चलती है। इस ट्रेन के स्टॉप है- अहमदाबाद, वडोदरा और सूरत। वंदे भारत एक्सप्रेस दोपहर दो बजे गांधीनगर से चलती है और मुंबई सेंट्रल रात आठ बजकर 15 मिनट पर पहुंचती है। वहीं, मुंबई से ये ट्रेन सुबह छह बजकर 10 मिनट से चलती है और दोपहर 12.25 बजे तक गांधीनगर पहुंच जाती है। एसी चेयर कार का टिकट 1,320 रुपए और एक्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2,415 रुपए है।

ऊना-चंडीगढ़ और नई दिल्ली

ट्रेन नंबर 22447 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन ऊना-चंडीगढ़- नई दिल्ली ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 5.50 बजे निकलती है और सुबह आठ बजे तक अंबाला कैंट जंक्शन पर पहुंचती है। ये ट्रेन सुबह 8.40 बजे चंडीगढ़ जंक्शन पहुंच जाती है। इसके बाद आनंदपुर साहिब रेलवे स्टेशन पर यह ट्रेन सुबह 10 बजे पहुंचती है। आखिर में 10.30 बजे यह ट्रेन हिमाचल के ऊना पहुंचती है और 11.05 मिनट पर यह ऊना जिले के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन पर यात्रा खत्म होती है। एसी चेयर कार की कीमत 1,155 रुपए और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का टिकट 2,065 रुपए है।

चेन्नई-बेंगलुरु-मैसुरु

दक्षिण भारत की पहली और देश की पांचवी वंदे भारत ट्रेन चेन्नई-बेंगलुरु और मैसूर रूट पर चलती है। ये ट्रेन चेन्नई सेंट्रल से सुबह साढ़े बजे निकलती है और सुबह 10.25 बजे बेंगलुरु सिटी जंक्शन पर पहुंचती है। इसके बाद ये बेंगलुरु से सुबह 10.30 बजे चलती और दोपहर 12.30 मिनट पर आखिरी स्टॉप मैसूर में पहुंचती है। एसी चेयर कार की टिकट 1,270 रुपए है। एग्जक्यूटिव चेयर कार की कीमत 2,290 रुपए है।

बिलासपुर- नागपुर वंदे भारत एक्सप्रेस

रायपुर, दुर्ग, राज नंदगांव और गोंडिया वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5.45 बजे से बिलासपुर से चलती है। ये दोपहर 12.15 मिनट पर नागपुर पहुंचा देती है। वहीं, नागपुर से ये ट्रेन दोपहर दो बजकर पांच मिनट से शुरू होती है और शाम सात बजकर 35 मिनट बिलासपुर पहुंचती है। एग्जीक्यूटिव चेर कार के टिकट की कीमत 2,240 रुपए है। वहीं, एसी चेयर कार की कीमत 1,240 रुपए है। इस ट्रेन के चार स्टॉप है- रायपुर, दुर्ग, राजनंदगांव और गोंदिया।

हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन

हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन इस श्रेणी की सातवीं ट्रेन है। ट्रेन के तीन स्टॉप है- बोलपुर (शांतिनिकेतन), मालदा टाउन और बरसोई। ट्रेन संख्या 22301 बुधवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन तक चलेगी। ये हावड़ा से सुबह 5.55 मिनट पर चलेगी और दिन में 1 बजकर 25 मिनट तक न्यू जलपाईगुड़ी पहुंचती है। वहीं, न्यू जलपाईगुड़ी से ये ट्रेन तीन बजकर पांच मिनट पर चलती है और रात 10.35 बजे तक पहुंचती है।

शिवम पांडे
शिवम पांडेauthor

शिवम् पांडे सिनेमा के आलावा राजनीति, व्यापार और अंतरराष्ट्रीय सम्बन्धों में खास रुचि है। पत्रकारिता में लगभग सात साल का अनुभव रखने वाले शिवम् पांडे बॉलीवुड की बारीकियों को समझते हैं। उसे नए अंदाज में पेश करने का माद्दा रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article