यूटिलिटी

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana: उत्तराखंड सरकार ने शुरू की लखपति दीदी योजना, जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Nov 12, 2022, 12:13 PM IST

Uttarakhand CM Lakhpati Didi Yojana Application Process: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है।

Image

Mukhyamantri Lakhpati Didi Yojana: उत्तराखंड सरकार ने शुरू की लखपति दीदी योजना, जानें कैसे और किसे मिलेगा लाभ

Uttarakhand CM Lakhpati Didi Yojana Application Process: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार नवंबर को मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना की शुरुआत की है। इस योजना को राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए शुरू करने की घोषणा की गई है। इसके माध्यम से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को सरकार द्वारा लखपति बनाया जाएगा। योजना के तहत वर्ष 2025 तक 1.25 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य है। इस लेख में जानिए मुख्यमंत्री लखपति योजना क्या है, इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया क्या है।

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना का उद्देश्य (CM Lakhpati Didi Yojana Features)

मुख्यमंत्री ने स्वयं सहायता समूह के माध्यम से एक वर्ष में एक लाख रुपए से अधिक की आय अर्जित करने वाली महिलाओं को 'लखपति दीदी' के रूप में सम्मानित किया और उनके चेक प्रदान किए। उत्तराखंड सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित हैं और नई योजना लखपति दीदी योजना के तहत महिलाओं को ऋण, तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, उत्पादों के विपणन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। महिलाएं आत्मनिर्भर होकर समाज में अपना जीवन व्यतीत कर सकें तथा अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें, इस उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज

आधार कार्ड

आय प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

बैंक खाता विवरण

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना 2022 के तहत आवेदन प्रक्रिया Lakhpati Didi Yojana Apply

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने योजना शुरू करने की घोषणा की है लेकिन जो भी इच्छुक महिलाएं इस योजना के तहत आवेदन करना चाहती हैं उन्हें अभी थोड़ा इंतजार करना होगा। सरकार द्वारा मुख्यमंत्री लखपति दीदी योजना के तहत अधिकारिक वेबसाइट लांच की जाएगी।

Mukhymantri Lakhpati Didi Yojana के माध्यम से साथ ही महिला समूहों को तकनीकी ज्ञान और प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। योजना के अंतर्गत राज्य की उन महिलाओं को चयनित किया जाएगा जो स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं और उनकी सालाना आय कम है। योजना के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के साथ ही, उनकी आय में वृद्धि करने की योजना है। योजना के तहत राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में काम किया जाएगा।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article