यूटिलिटी

UP Sugam Samadhan Yojana: यूपी सरकार दे रही फ्री बिजली कनेक्शन, घर बैठे ऐसे उठाएं योजना का लाभ

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 20, 2022, 12:59 PM IST

UP Sugam Samadhan Yojana free electricity connection: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं को घर बैठे निशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। आइये जानते हैं कि कैसे आप सरकार की सुगम समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं।

Image

UP Sugam Samadhan Yojana: यूपी सरकार दे रही फ्री बिजली कनेक्शन, घर बैठे ऐसे उठाएं योजना का लाभ

UP Sugam Samadhan Yojana free electricity connection: बिजली चोरी रोकने और अधिक से अधिक लोगों को विकास की मुख्यधारा में लाने के लिए यूपी सरकार कई तरह के प्रयास कर रही है। फ्री बिजली कनेक्शन देने से लेकर रुके हुए बिल के एकमुश्त भुगतान पर छूट देने तक की योजनाएं यूपी सरकार लाई है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं को घर बैठे निशुल्क बिजली कनेक्शन उपलब्ध करा रही है। इस योजना के तहत अगर आपके घर बिजली का मीटर नहीं लगा है तो आप बिना कोई फीस दिए कनेक्शन ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि कैसे आप सरकार की सुगम समाधान योजना का लाभ ले सकते हैं।

क्या है यूपी सुगम समाधान योजना

उत्तर प्रदेश में गरीब परिवारों को बिजली कनेक्शन देने के लिए सरकार ने सुगम समाधान योजना शुरू की है जिसके तहत बीपीएल परिवारों को केवल 10 रुपए और एपीएल श्रेणी के परिवारों को 100 रुपए में बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है। सरकार जगह जगह कैंप लगाकर फ्री बिजली के कनेक्शन दे रही है। उपभोक्ता चाहे तो कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

कौन ले सकता है योजना का लाभ

इस योजना का लाभ बीपीएल और एपीएल कार्ड धारक ले सकते हैं। लाभ लेने के लिए आवेदनकर्ता का यूपी का स्थाई निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदनकर्ता पर बिजली विभाग का पहले से कोई बकाया नहीं होना चाहिए।

आवश्यक दस्तावेज

  • बीपीएल या एपीएल श्रेणी का कार्ड
  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • वोटर आईडी कार्ड

कैसे करें आवेदन

  • वेबसाइट पर कनेक्शन सर्विस वाले ऑप्शन में जाकर अप्लाई फॉर न्यू इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद नए पंजीकरण हेतु पर क्लिक करें और अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
  • इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा जिसमें कई जानकारियां मांगी जाएंगी।
  • इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स को अटैच करके भुगतान करना होगा।
  • आवेदन के 2 दिन के भीतर कनेक्शन दे दिया जाएगा।
कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article