यूटिलिटी

Divya Ayodhya mobile app: एक ही ऐप पर मिलेंगी अयोध्या में होटल-कैब से लेकर पार्किंग बुकिंग जैसी सुविधाएं, जानें- तरीका

Divya Ayodhya mobile app: उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए कई तरह की सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है। अयोध्या आने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। ​ऐप पर सभी जानकारी 22 भारतीय भाषाओं उपलब्ध कराई जाएगी।

Image

Divya Ayodhya App

Photo : iStock

Divya Ayodhya mobile app: अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी को भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार अयोध्या आने वाले भक्तों के लिए कई तरह की सुविधाओं की व्यवस्था कर रही है। अयोध्या आने वाले लोगों के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने एक मोबाइल ऐप लॉन्च किया है, जो पर्यटकों को अयोध्या में घूमने में आसानी होगी। दिव्य अयोध्या के नाम से लॉन्च हुए इस ऐप में एक ही प्लेटफॉर्म पर कई सुविधाएं मिलती हैं।

ऐप पर मिलेंगी कई सुविधाएं

दिव्य अयोध्या ऐप के जरिए आप राम नगरी अयोध्या के टूरिस्ट स्पॉट और धार्मिक स्थल की जानकारी, होटल्स, कैब बुकिंग जैसे काम आसानी से कर पाएंगे। इस ऐप को अयोध्या विकास प्राधिकरण ने डिजाइन किया है। दिव्य अयोध्या पर्यटन मोबाइल एप्लिकेशन में वाहन बुकिंग, ऑनलाइन पार्किंग बुकिंग और नेविगेशन की सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इसके अलावा, ऐप शहर और इसकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जानकारी भी देगा।

कर पाएंगे होटल और होमस्टे की बुकिंग

इस मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करके कोई भी होटल, होमस्टे और यहां तक कि टेंट सिटी भी बुक कर सकता है। यह नया ऐप यात्रियों को स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षित पर्यटक गाइडों से भी जोड़ेगा। यह मोबाइल ऐप वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। पर्यटन ऐप में व्हीलचेयर और गोल्फ कार्ट बुक करने का विकल्प भी उपलब्ध है। दिव्य अयोध्या ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

22 भारतीय भाषाओं में जानकारी

ऐप पर सभी जानकारी 22 भारतीय भाषाओं उपलब्ध कराई जाएगी। इस ऐप के जरिए सरयू नदी में चलने वाली क्रूज व नाव एवं म्यूजिकल फाउंटेन व लाइट एंड साउंड सिस्टम के साथ-साथ टेंट सिटी इत्यादि की बुकिंग की सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article