यूटिलिटी

बंद हो रहा है अब आपका पसंदीदा mAadhaar App! जानिए UIDAI ने क्यों लिया ये फैसला

UIDAI to Retire mAadhaar App Soon: अगर आप भी अपने स्मार्टफोन में आधार कार्ड से जुड़ी सेवाओं के लिए mAadhaar ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए और भी जरूरी हो जाती है।

Image

UIDAI (Photo: X handle/@UIDAI)

UIDAI to Retire mAadhaar App Soon: भारत में रह रहा हर दूसरा व्यक्ति आधार कार्ड (Aadhaar Card) का इस्तेमाल करता है। आधार कार्ड एक जरूरी सरकारी डॉक्यूमेंट है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं तक में होता है। अगर आप भी आधार कार्ड धारक हैं तो ये जानकारी आपके लिए भी जरूरी हो जाती है। UIDAI (Unique Identification Authority of India) ने mAadhaar App को लेकर एक नया अपडेट जारी किया है। यूआईडीएआई ने घोषणा की है कि पुराना mAadhaar App जल्द ही बंद किया जा रहा है।

mAadhaar app

UIDAI (Photo: X handle/@UIDAI)

क्यों बंद हो रहा mAadhaar App

दरअसल, यूआईडीएआई की ओर से इसी साल एक नए आधार ऐप को लाया गया है। नए आधार ऐप में बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल, सुरक्षित आधार शेयरिंग और कई आधुनिक फीचर्स उपलब्ध करवाए गए हैं। पुराने आधार ऐप की जगह नया आधार ऐप ज्यादा स्मार्ट, तेज और सुरक्षित डिजिटल अनुभव देने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इसलिए पुराने mAadhaar App की जरूरत बहुत हद तक खत्म हो जाती है।

पुराने mAadhaar App में कौन-सी सर्विस मौजूद

पुराने mAadhaar App का इस्तेमाल लंबे समय से डिजिटल आधार सेवाओं के लिए किया जा रहा है। इससे लोग मोबाइल में डिजिटल आधार कार्ड रख सकते थे और कई आधार सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते थे। इस पुराने आधार ऐप के साथ आधार कार्ड धारकों को आधार वैलिडिटी चेक करने, ईमेल-मोबाइल वेरिफाई करने, वर्चुअल आईडी जेनरेट करने, क्यू आर कोड जेनरेट करने और क्यूआर कोड को स्कैन करने की सुविधा मिलती थी।

नया आधार ऐप करें अब इस्तेमाल

UIDAI के मुताबिक नया Aadhaar App डिजिटल पहचान से जुड़ी सेवाओं को पहले के मुकाबले ज्यादा आसान बनाने पर फोकस करता है। खास बात यह है कि इसमें QR कोड आधारित सुरक्षित Aadhaar शेयरिंग की सुविधा दी गई है। यानी अब लोगों को इस आधार ऐप के साथ हर जगह आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ती। यूजर जरूरत के हिसाब से केवल जरूरी जानकारी ही साझा कर सकेंगे, जिससे डेटा सुरक्षा और प्राइवेसी बेहतर रहती है।

कैसे करें नया आधार ऐप इस्तेमाल

आप इस नए आधार ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अपनी प्रोफाइल सेटअप करनी होगी। इसके लिए ऐप ओपन करने के बाद आपको अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा। अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा। फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा। इसके बाद इस ऐप में आपकी प्रोफाइल बन जाती है, जिसे हर बार केवल पिन एंटर करने या फिंगरप्रिंट के साथ ओपन कर सकते हैं। नए आधार ऐप को खोलते हुए आपको आपका डिजिटल आधार कार्ड स्क्रीन पर मिल जाता है। इतना ही नहीं, ऐप में आप अपने परिवार के दूसरे सदस्यों की प्रोफाइल भी ऐड कर सकते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article