जरूरत पड़ने पर चुटकियों में डाउनलोड कर सकते हैं E-Aadhaar, बेहद आसान है तरीका

How to Download E-Aadhaar: आज के समय में Aadhaar Card सबसे जरूरी दस्तावेजों में शामिल हो चुका है। बैंकिंग से लेकर सरकारी योजनाओं और मोबाइल सिम तक, हर जगह Aadhaar की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपके पास फिजिकल आधार कार्ड नहीं है, तब भी चिंता की जरूरत नहीं है। नए Aadhaar App की मदद से आप चुटकियों में E-Aadhaar डाउनलोड कर सकते हैं। खास बात यह है कि डिजिटल आधार भी फिजिकल आधार की तरह मान्य होता है।

Authored by: शिवानी कोटनालाUpdated May 13 2026, 14:36 IST
E-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। Image Credit : X Handle/UIDAI01 / 08

E-Aadhaar डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में आधिकारिक Aadhaar App इंस्टॉल करना होगा। इस ऐप को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐप ओपन करने के बाद आपको अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा। अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा। फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा।Image Credit : X Handle/UIDAI02 / 08

ऐप ओपन करने के बाद आपको अपना 12 डिजिट आधार नंबर एंटर करना होगा। अब रजिस्टर्ड नंबर पर आए OTP को एंटर करना होगा। फेस ऑथेंटिकेशन पूरा कर 6 डिजिट का पिन बनाना होगा।

ऐप पर प्रोपाइल सेटअप करने के बाद ही आपको स्क्रीन पर Download  Aadhaar का ऑप्शन मिल जाता है। इस ऑप्शन पर टैप करने के साथ आपको Masked Aadhaar और Unmasked Aadhaar का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।Image Credit : X Handle/UIDAI03 / 08

ऐप पर प्रोपाइल सेटअप करने के बाद ही आपको स्क्रीन पर Download Aadhaar का ऑप्शन मिल जाता है। इस ऑप्शन पर टैप करने के साथ आपको Masked Aadhaar और Unmasked Aadhaar का ऑप्शन सेलेक्ट करना होगा।

Masked Aadhaar में आधार नंबर के शुरुआती 8 अंक छिपे रहते हैं और केवल आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहती है। इसे होटल बुकिंग, पहचान सत्यापन या सामान्य इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जाता है। Image Credit : X Handle/UIDAI04 / 08

Masked Aadhaar में आधार नंबर के शुरुआती 8 अंक छिपे रहते हैं और केवल आखिरी 4 अंक दिखाई देते हैं, जिससे आपकी निजी जानकारी ज्यादा सुरक्षित रहती है। इसे होटल बुकिंग, पहचान सत्यापन या सामान्य इस्तेमाल के लिए बेहतर माना जाता है।

Unmasked Aadhaar में पूरा 12 अंकों का आधार नंबर दिखाई देता है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं या KYC जैसे जरूरी कार्यों में किया जाता है। सुरक्षा के लिहाज से जरूरत पड़ने पर ही पूरा Aadhaar शेयर करने की सलाह दी जाती है। Image Credit : X Handle/UIDAI05 / 08

Unmasked Aadhaar में पूरा 12 अंकों का आधार नंबर दिखाई देता है, जिसका इस्तेमाल बैंकिंग, सरकारी योजनाओं या KYC जैसे जरूरी कार्यों में किया जाता है। सुरक्षा के लिहाज से जरूरत पड़ने पर ही पूरा Aadhaar शेयर करने की सलाह दी जाती है।

जैसे ही आप Download के ऑप्शन पर टैप करते हैं आपके फोन में पीडीएफ फॉर्मेट में आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इस पीडीएफ को फोन में सेव भी कर सकते हैं।Image Credit : X Handle/UIDAI06 / 08

जैसे ही आप Download के ऑप्शन पर टैप करते हैं आपके फोन में पीडीएफ फॉर्मेट में आपका आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा। इस पीडीएफ को फोन में सेव भी कर सकते हैं।

जरूरत पड़ने पर इस पीडीएफ को तुरंत ओपन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीडीएफ को लिए पासवर्ड डालने की जरूरत होगी। जो कि आपके नाम के पहले चार लेटर और डीओबी के कॉम्बिनेशन से बना होता है। जैसे- VIJAY, 1998 के लिए पासवर्ड VIJA1998 होगा।Image Credit : X Handle/UIDAI07 / 08

जरूरत पड़ने पर इस पीडीएफ को तुरंत ओपन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको पीडीएफ को लिए पासवर्ड डालने की जरूरत होगी। जो कि आपके नाम के पहले चार लेटर और डीओबी के कॉम्बिनेशन से बना होता है। जैसे- VIJAY, 1998 के लिए पासवर्ड VIJA1998 होगा।

बेहतर होगा कि आप अपने फोन में इस ऐप को पहले ही डाउनलोड कर के रखें और प्रोफाइल भी सेट-अप कर लें। जरूरत पड़ने पर कहीं भी ऐप ओपन कर तुरंत ई आधार डाउनलोड कर सकते हैं।Image Credit : X Handle/UIDAI08 / 08

बेहतर होगा कि आप अपने फोन में इस ऐप को पहले ही डाउनलोड कर के रखें और प्रोफाइल भी सेट-अप कर लें। जरूरत पड़ने पर कहीं भी ऐप ओपन कर तुरंत ई आधार डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!