यूटिलिटी

Ayushman Bharat: आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए जरूरी हैं ये डॉक्यूमेंट्स, चेक कर लीजिए लिस्ट

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Sep 15, 2024, 03:58 PM IST

Ayushman Bharat: आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह के भीतर शुरू हो सकता है। 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को परिवार के आधार पर प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा।

Image

आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड।

Photo : BCCL

Ayushman Bharat: केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों मुफ्त बीमा कवर देने का ऐलान किया है। वरिष्ठ नागरिक पांच लाख रुपये तक का इलाज इस बीमा स्कीम के जरिए करा सकेंगे। TOI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का रजिस्ट्रेशन एक सप्ताह के भीतर शुरू हो सकता है। यह नया चरण शुरू में चुनिंदा स्थानों पर पायलट कार्यक्रम के रूप में शुरू किया जाएगा, उसके बाद इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

कैसे करना होगा आवेदन

AB-PMJAY के तहत पहले से ही कवर किए गए लोगों सहित पात्र वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान मोबाइल एप्लिकेशन या PMJAY पोर्टल के माध्यम से योजना में शामिल होने के लिए आवेदन करना होगा। उम्र का वेरिफिकेशन और अन्य डिटेल्स के लिए आधार कार्ड की आवश्यकता होगी। पात्र लाभार्थी रजिस्ट्रेशन और ईकेवाईसी के बाद तुरंत योजना का लाभ उठा सकते हैं। यह कार्यक्रम परिवार के आधार पर सालाना 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क स्वास्थ्य बीमा कवरेज प्रदान करता है।

पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज

70 वर्ष या उससे अधिक आयु के अन्य सभी वरिष्ठ नागरिकों को परिवार के आधार पर प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का कवर मिलेगा। मान लीजिए कि आपका पांच लोगों का परिवार है और इनमें एक बुजुर्ग सदस्य शामिल हैं, जिनकी उम्र 70 साल से अधिक है। ऐसे में परिवार के कुल चार लोगों को इलाज के लिए हेल्थ कवरेज 5 लाख रुपये का मिलेगा और बुजुर्ग को अलग से 5 लाख रुपये का कवरेज मिलेगा। बुजर्ग को मिलने वाला कवरेज परिवार के कवरेज में शामिल नहीं होगा।

एडीशनल कवर

जो परिवार पहले से आयुष्मान भारत स्कीम के दायरे में हैं, उन्हें 70 पार के वरिष्ठ नागरिकों के लिए हर साल 5 लाख रुपये तक का एडीशनल कवर मिलेगा। हालांकि, इसका इस्तेमाल बुजुर्ग सदस्य के अलावा परिवार का कोई अन्य सदस्य नहीं कर सकेगा। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए पहचान पत्र, जिसमें आप आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड या सरकार द्वारा जारी किया गया और कोई पहचान पत्र इस्तेमाल कर सकते हैं।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article