रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने पिछले कई महीनों से रेपो रेट (Repo Rate) में बदलाव नहीं किया है। इसलिए देश के ज्यादातर बैंकों ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) स्कीम की ब्याज दरों में इजाफा नहीं किया है। ऐसे में आप निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो ब्याज दरों की तुलना अन्य बैंकों की FD से भी कर लीजिए। आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोग इसमें निवेश करना पंसद करते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं कि मौजूदा समय में ऐसे कौन से बैंक हैं, जो फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश पर 8 फीसदी से अधिका का ब्याज दे रहे हैं।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank) 1001 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आम नागरिक को 9 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि की FD में निवेश पर 9.50 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक
जन स्मॉल फाइनेंस बैंक दो से तीन साल से अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम जनता को 8.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिकों को 8.80 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 999 दिनों की FD पर आम नागरिकों को 8.51 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.76 फीसदी की दर से ब्याज ऑपर कर रहा है।
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक 560 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम नागरिकों को 8.00 फीसदी और सीनियर सिटीजन को 8.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक 700 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम पर आम जनता को 8 फीसदी की दर से इंटरेस्ट ऑफर कर रहा है। वहीं, सीनियर सिटीजन को 8.75 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है।
