यूटिलिटी

Holi के हुड़दंग में ढीली न हो जाए जेब, इन 6 स्मार्ट टिप्स से त्योहार के खर्चों को करें कंट्रोल

Holi Budget Tips: फरवरी खत्म होते ही मार्च शुरू होने जा रहा है और इसी के साथ पूरे देश में होली की तैयारियां भी शुरू होने जा रही हैं। हालांकि, आपको यह समझने की जरूरत है कि होली का मजा लेने के लिए बड़े खर्च की जरूरत नहीं। स्मार्ट प्लानिंग, बजट फॉलो करना और समझदारी से खरीदारी करना आपको त्योहार का आनंद बिना वित्तीय तनाव के लेने में मदद कर सकता है।

Image

होली पर इन स्मार्ट तरीकों से करें खर्च (Photo: AI Generated)

Holi Budget Tips: त्योहार के मौके पर अमूनन खर्च भी बढ़ जाता है। फरवरी का आखिरी हफ्ता चल रहा है और मार्च की शुरुआत में ही पूरा देश होली का त्योहार मनाने जा रहा है। होली का त्योहार रंग, मिठाइयों और खुशियों का प्रतीक है। लेकिन साथ ही यह खर्च बढ़ जाने का भी समय होगा। रंग, मिठाई, नए कपड़े, सजावट और दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए तोहफे – सब मिलाकर जेब ढीली कर सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप स्मार्ट तरीके से त्योहार का आनंद लें और खर्चों पर कंट्रोल रखें। इस आर्टिकल में आपको त्योहार में खर्च कंट्रोल करने को लेकर ही कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं-

बजट पहले ही तय करना

सबसे पहला और जरूरी कदम है त्योहार के लिए बजट तय करना। तय करें कि रंगों, मिठाइयों, कपड़ों और अन्य खर्चों के लिए कितना पैसा खर्च कर सकते हैं। बजट तय करने से आप मौके पर अनावश्यक खरीदारी से बच सकते हैं और बेफिक्र होकर त्योहार का आनंद उठा सकते हैं।

ऑनलाइन और ऑफलाइन कीमतों की तुलना

आजकल रंग, मिठाई और डेकोरेशन आइटम ऑनलाइन और मार्केट में दोनों जगह मिलते हैं। होली से कुछ दिन पहले ऑनलाइन प्राइस चेक करें। कभी-कभी ऑफलाइन मार्केट में ऑफर ज्यादा अच्छे होते हैं। यह तरीका आपको सस्ता और बेहतर विकल्प चुनने में मदद करेगा।

ऑर्गेनिक और सेफ रंग चुनें

सस्ते और चमकीले रंग आकर्षक लगते हैं, लेकिन उनमें केमिकल होने की संभावना अधिक होती है। प्राकृतिक या ऑर्गेनिक रंग थोड़े महंगे हो सकते हैं, लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से सुरक्षित हैं। कुछ रंग घर पर भी आसानी से बनाए जा सकते हैं, जैसे हल्दी, चुकंदर या गुलाब के फूल से। आप यूट्यूब से सीख कर भी घर पर कुछ रंगों को तैयार कर सकते हैं। इससे आपका रंगों पर खर्च कम होगा।

मिठाई और स्नैक्स घर पर बनाएं

बाजार से मिठाई लेने के बजाय घर पर मिठाई तैयार कर सकते हैं। यह न केवल पैसे बचाएगा बल्कि आपको अपने परिवार के लिए ताजगी और स्वास्थ्य का ध्यान रखने का मौका भी देगा। इतना ही नहीं, अक्सर लोगों को घर पर बनी मिठाई ज्यादा पसंद आती है। यानी आप दोस्तों, रिश्तेदारों को घर पर बनी मिठाई खिला सकते हैं।

गिफ्टिंग में खर्च

अक्सर लोग त्योहारों पर दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए गिफ्ट खरीदते हैं। लेकिन ऐसा करना हर बार जरूरी नहीं है।

आपको गिफ्टिंग पर सोच-समझकर कर खर्च करना चाहिए। छोटे, अर्थपूर्ण उपहार या घरेलू तैयारियां भी आप के अपनों को खुशियां दे सकती हैं।

इमरजेंसी फंड अलग रखना

त्योहार में कभी-कभी अप्रत्याशित खर्च भी हो सकते हैं। बजट का हिस्सा इमरजेंसी फंड के लिए जरूर अलग रखें, ताकि जरूरत पड़ने पर बिना तनाव के खर्च किया जा सके।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article