SBI Amrit Kalash FD Schemes: देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जोरदार ब्याज वाली फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम इस महीने बंद हो जाएगी। अगर आप एफडी में निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो अभी इस स्कीम में निवेश का मौका है। SBI की इस स्कीम नाम अमृत कलश योजना है। इस स्कीम में आप 400 दिनों के लिए निवेश कर 7 फीसदी से अधिक की दर से ब्याज हासिल कर सकते हैं। अमृत कलश योजना (Amrit Kalash Yojana) में आप 31 मार्च 2024 तक निवेश कर सकते हैं।
मिलेगा शानदार रिटर्न
इस स्कीम में निवेश कर आप शानदार रिटर्न हासिल कर सकते हैं। SBI की वेबसाइट के अनुसार, 400 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर बैंक रेगुलर ग्राहकों को 7.1 फीसदी की दर से ब्याज ऑफर कर रहा है। वहीं, वरिष्ठ नागरिकों को निवेश पर 7.6 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। यह स्कीम शॉर्ट टर्म निवेश के लिए बेहतरीन ऑप्शन है। आमतौर पर फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश को सुरक्षित माना जाता है।
कैसे कर सकते हैं निवेश
इस स्कीम में निवेश करने वालों को मैच्येरिटी के बाद ब्याज का भुगतान टीडीएस को घटाकर खाते में जमा किया जाता है। अगर आप भी एसबीआई की इस स्कीम में निवेश करना चाहते हैं तो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। ऑनलाइन निवेश करने के लिए आप नेट बैंकिंग या एसबीआई योनो ऐप की मदद ले सकते हैं। बैंक इस स्कीम में आपको प्री-मैच्योर निकासी और लोन की सुविधा भी ऑफर कर रहा है। मतलब की निवेशक मैच्योरिटी से पहले भी एफडी से पैसे की निकासी कर सकते हैं।
स्टेट बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए कई FD स्कीम ऑफर करता है और इन अवधि की एफडी पर बैंक 3 फीसदी से 7.1 फीसदी तक की दर से ब्याज ऑफर करता है। ये दरें 15 फरवरी 2023 से लागू हैं।
