यूटिलिटी

रेलवे की नई सौगात, अब नई 3E और विस्टाडोम क्लास में भी कर सकेंगे अपग्रेड, जानें नियम

Train upgradation scheme Update: इस योजना के तहत यदि किसी ट्रेन में कोई सीट खाली है तो पूरा किराया देने वाले यात्रियों का बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगली उच्च श्रेणी में अपग्रेड कर दिया जाता है। अब इसमें नई श्रेणी के कोच को भी शामिल किया गया है।

Image

रेलवे अपग्रेडेशन स्कीम

Photo : Twitter

New train classes 3E, Vistadome: रेल मंत्रालय ने अपग्रेडेशन स्कीम में संशोधन करके ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’, ‘विस्टाडोम कोच’, ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ और ‘थर्ड एसी इकॉनमी’ (3ई) समेत नयी शुरू की गई ट्रेन श्रेणियों (क्लास) को इस योजना में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल, यह योजना सभी प्रकार की ट्रेनों में उपलब्ध है।

2006 में आई थी योजना

मंत्रालय के 13 मई के एक परिपत्र में कहा गया है कि ट्रेन में उपलब्ध सीटों का अनुकूल और सही उपयोग करने के लिए 2006 में एक योजना शुरू की गई थी। इस योजना के तहत यदि किसी ट्रेन में कोई सीट खाली है तो पूरा किराया देने वाले यात्रियों का बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के अगली उच्च श्रेणी में अपग्रेड कर दिया जाता है।

भविष्य में शुरू होने वाली नई ट्रेन क्लासें भी होंगी शामिल

रेल मंत्रालय के सर्कुलर में कहा गया है कि अगर भविष्य में रेलवे कोई नई क्लास शुरू करता है, तो उसे भी अपग्रेडेशन स्कीम में शामिल किया जाएगा। यानी कोई भी नई कोच क्लास भविष्य में शुरू होती है, तो उसमें भी यात्रियों को अपग्रेड करने की सुविधा होगी।

किराए के आधार पर अगले दो स्तर तक होगा अपग्रेडेशन

सर्कुलर में यह भी बताया गया है कि किसी भी नई क्लास को किराए के हिसाब से उसके अगले दो स्तर तक अपग्रेड जा सकेगा। अगर आपने स्लीपर क्लास की टिकट ली है और आपके किराए से मेल खाता अपग्रेड विकल्प 3AC या 2AC है, तो आपको वहां तक अपग्रेड किया जा सकता है।

फुल फेयर (पूरा किराया) देने वाले यात्री ही होंगे योग्य

सभी ऐसे यात्री जिन्होंने पूरा किराया दिया है, वे इस अपग्रेडेशन स्कीम के लिए योग्य (eligible) होंगे। मतलब कि रियायती टिकट (छूट वाली) वालों को यह सुविधा नहीं दी जाएगी।

इन श्रेणियों में कर सकेंगे अपग्रेड

मंत्रालय ने नयी ट्रेन श्रेणियों - ‘विस्टाडोम नॉन-एसी’ (वीएस), ‘विस्टाडोम कोच’ (ईवी), ‘एग्जीक्यूटिव अनुभूति’ (ईए) और ‘3ई’ - को अपग्रेडेशन के दायरे के तहत लाने के लिए मौजूदा योजना की समीक्षा की है क्योंकि इन श्रेणियों को 2014 के बाद पेश किया गया था जब अपग्रेड स्कीम में अंतिम बार बदलाव हुआ था।

परिपत्र के अनुसार, निम्न श्रेणी से उच्च श्रेणी में बैठने की व्यवस्था के अपग्रेडशन का क्रम 2एस (द्वितीय श्रेणी), वीएस, सीसी (चेयर कार), ईसी (एग्जीक्यूटिव श्रेणी), ईवी और ईए है। इसी प्रकार, शयन अपग्रेडेशन के लिए क्रम ‘स्लीपर क्लास’ (एसएल), 3ई, ‘एसी’ तृतीय श्रेणी (3ए), एसी द्वितीय श्रेणी (2ए) और एसी प्रथम श्रेणी (1ए) है।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article