यूटिलिटी

Post Office Scheme: इस स्कीम में 7 हजार लगाकर पाएं 5 लाख रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की ये योजना कर देगी मालामाल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 27, 2022, 09:46 AM IST

Post Office Recurring Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम मोटा मुनाफा देने वाली हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जहां आप 7 हजार रुपये लगाकर पांच लाख का रिटर्न पा सकते हैं।

Image

Post Office Scheme: इस स्कीम में 7 हजार लगाकर पाएं 5 लाख रिटर्न, पोस्ट ऑफिस की ये योजना कर देगी मालामाल

Post Office Recurring Deposit Scheme: पोस्ट ऑफिस की कई स्कीम मोटा मुनाफा देने वाली हैं। इसी वजह से लोगों का ध्यान पोस्ट ऑफिस की बचत स्कीम की तरह ज्यादा जा रहा है। सरकार भी पोस्ट ऑफिस को अधिक क्रियाशील बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। आज लोग पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में काफी रुचि लेने लगे हैं। आज हम आपको पोस्ट ऑफिस की एक ऐसी स्कीम के बारे में बता रहे हैं जहां आप 7 हजार रुपये लगाकर पांच लाख का रिटर्न पा सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट

बजट स्कीम के साथ साथ कई अन्य तरह की निवेश योजनाएं भी पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित हैं। इन्हीं में से एक है पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) जो आपको बेहतर ब्याज दर के साथ छोटी किस्त में निवेश (Small Saving Scheme) करने का अवसर देता है। यह सरकार की गारंटी योजना है, जहां आप 100 रुपये के छोटे से निवेश से अकाउंट शुरू कर सकते हैं।

क्या है रिकरिंग डिपॉजिट स्कीम

इस स्कीम के लिए अकाउंट पांच सालों के लिए खोला जाता है। इसमें जमा पैसों पर ब्याज हर तिमाही (Annual Interest Rate) पर मिलता है। हर तिमाही के आखिर में ब्याज आपके अकाउंट में जमा (Compound Interest Rate) कर दिया जाता है। पोस्‍ट ऑफिस इस पर 5.8 परसेंटसे ब्याज दे रही है।

इस स्कीम से ऐसे बनेंगे लखपति

इस पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (Recurring Deposit) के तहत अगर आप हर महीने 7 हजार 174 रुपये 5 साल तक निवेश करते हैं, तो आपको 5 साल बाद 5 लाख रुपये से ज्यादा का रिटर्न मिलेगा। आपकी जमा राशि पर पोस्ट ऑफिस आपको 5.8 परसेंट की ब्याज दर से राशि वापस करेगा। इस योजना के तहत आप पांच साल में 4 लाख 30 हजार के आसपास रुपये जमा करते हैं और आपको पांच लाख से अधिक वापस मिलते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article