यूटिलिटी

Post Office RD: पोस्ट ऑफिस की बंपर ब्याज वाली स्कीम, पांच साल में हो जाएगी इतनी कमाई

Post Office RD Schemes: आमतौर पर पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए देश के लाखों लोगों ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश किया है। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाकर आप निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

Image

Post office, Post office RD

Photo : iStock

Post Office RD Schemes: देश का पोस्ट ऑफिस आम लोगों के लिए कई तरह की शानदार स्मॉल सेविंग स्कीम चलाता है। इसकी कई स्कीम्स लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। इनमें से एक है रेकरिंग डिपॉजिट। अगर आप इन दिनों पोस्ट ऑफिस में निवेश का प्लान बना रहे हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। सरकार देश के लोगों को सेविंग के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की सेविंग स्कीम चलाती है। लोग सरकारी स्मॉल सेविंग स्कीम में निवेश कर अपने भविष्य के लिए बढ़िया फंड जमा कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में निवेश करने वाले को 6.7 फीसदी की दर से सालाना रिटर्न मिलता है।

कितनी कमाई

आमतौर पर पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश करना सुरक्षित माना जाता है। इसलिए देश के लाखों लोगों ने पोस्ट ऑफिस की स्कीम्स में निवेश किया है। अगर आप पांच साल के लिए पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में हर महीने 2000 रुपये निवेश करते हैं, तो आप एक साल में 24,000 और पांच साल में 1, 20, 000 रुपये जमा करेंगे। अब इस जमा राशि पर 6.7 फीसदी की दर से सालाना ब्याज मिलेगा।

निवेश की शुरुआत

रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम के तहत अकाउंट खुलवाकर आप निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश की मिनिमम राशि 100 रुपये है। केंद्र सरकार अपनी सेविंग स्कीम की ब्याज दरें हर तिमाही में तय करती है। रेकरिंग डिपॉजिट में अगर महीने की निवेश की राशि एक महीने की निर्धारित तारीख तक जमा नहीं होती है, तो प्रत्येक डिफॉल्ट महीने के लिए डिफॉल्ट शुल्क लिया जाएगा। यह निवेश राशि 100 रुपये के लिए 1 रुपये की दर से लागू होगा।

ऐसी स्थिति में बंद हो जाता है खाता

वहीं, लगातार चार बार डिफॉल्ट होने पर खाता बंद हो जाता है। इस स्मॉल सेविंग स्कीम में 18 साल या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति अपना अकाउंट खुलवा सकता है। रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में लोन लेने की सुविधा भी मिलती है। लेकिन इसके लिए आपको कम से कम 12 किस्त जमा करनी होगी। आप इस स्कीम में जमा कुल राशि का 50 फीसदी लोन के रूप में ले सकते हैं।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article