यूटिलिटी

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की RD में हर महीने 2000 रुपये करें निवेश, पांच साल बाद मिलेगी इतनी रकम

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jul 16, 2024, 04:20 PM IST

Post Office RD Scheme: यह गारंटीड रिटर्न वाली एक सरकारी योजना है। इस स्कीम में आप 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट तय नहीं है। इस स्कीम में कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है।

Image

पोस्ट ऑफिस रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम

Photo : BCCL

Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस कई तरह की सेविंग स्कीम्स ऑफर करता है। अगर आप कम रिस्क में हर महीने निवेश करना चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में निवेश कर सकते हैं। यह गारंटीड रिटर्न वाली एक सरकारी योजना है। इस स्कीम में आप 100 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं और मैक्सिमम निवेश की कोई लिमिट तय नहीं है।

पोस्ट ऑफिस की रेकरिंग डिपॉजिट स्कीम में अगर आप हर महीने 2000 रुपये पांच साल तक निवेश करते हैं, तो 6.7 फीसदी की दर से टेन्योर के अंत में आप 1,42,732 रुपये की मैच्योरिटी राशि पाने के हकदार होंगे।

रेकरिंग डिपॉजिट में कौन कर सकता है निवेश

इस स्कीम में कोई भी 18 साल से अधिक उम्र का व्यक्ति निवेश कर सकता है। रेकरिंग डिपॉजिट में ज्वाइंट अकाउंट खोलकर निवेश करने की सुविधा भी उपलब्ध है। खाता नकद या चेक से खोला जा सकता है, चेक के लिए जमा की तिथि ही निकासी की तिथि होगी। न्यूनतम मासिक जमा राशि 100 रुपये है, जो उस तिथि तक खोले जाने पर महीने की 15 तारीख तक या महीने के अंत में खोले जाने पर अंतिम कार्य दिवस तक देय है।

मिलती है लोन की सुविधा

इस स्कीम में लोन की सुविधा भी उपलब्ध है। 12 किस्त जमा करने के बाद निवेशक खाते की शेष राशि के 50 फीसदी तक लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। लोन को एकमुश्त या मासिक किस्तों में चुकाया जा सकता है, जिसमें 2 प्रतिशत की ब्याज दर और मौजूदा आरडी ब्याज दर शामिल है। निकासी की तारीख से लेकर रीपेमेंट की तारीख तक ब्याज मिलेगा और मैच्योरिटी पर बकाया लोन की राशि आरडी खाते की मैच्योरिटी की राशि से डिडक्ट कर ली जाती है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article