यूटिलिटी

आयुष्मान भारत योजना पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, 2700 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को दिखाई हरी झंडी

यहां 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को केवल राज्यों के लिए बनायी गयी पूंजी निवेश से जुड़ी विशेष सहायता योजना में शामिल किया है।

Image

PM Modi On Ayushman Bharat Scheme

आयुष्मान भारत योजना, भारत सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है और इसका लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिल रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त में 5 लाख रुपये तक का इलाज किया जाता है।

अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि स्वास्थ्य सेवा सभी के लिए सुलभ, उपलब्ध और सस्ती होनी चाहिए और आयुष्मान भारत योजना पहले से ही पूरे भारत में करोड़ों परिवारों के लिए इस दृष्टिकोण को साकार कर रही है।

यहां 2,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पुडुचेरी को केवल राज्यों के लिए बनायी गयी पूंजी निवेश से जुड़ी विशेष सहायता योजना में शामिल किया है।

युवा पीढ़ी विकास की नींव

PTI/भाषा के मुताबिक उन्होंने कहा कि इस कदम से केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी के लोगों को बेहतर सड़कों सहित बेहतर बुनियादी ढांचे के रूप में लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने कहा, ’’एक मजबूत और सशक्त युवा पीढ़ी विकास की नींव है। हम उनके सपनों को साकार करने के लिए काम कर रहे हैं।

एनआईटी कराईकल में नया ’डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग’ भवन और छात्रावास की आधुनिक सुविधाएं छात्रों में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देंगी।’’ उन्होंने यह भी बताया कि पुडुचेरी विश्वविद्यालय में भी बुनियादी ढांचे का उन्नयन किया गया है।

मोदी ने कहा, ’’जब मैं पहले यहां आया था, तो मैंने ’सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी’ का नारा दिया था। ’सर्वश्रेष्ठ’ का अर्थ है व्यापार, शिक्षा, आध्यात्मिकता और पर्यटन। पिछले साढ़े चार वर्षों में यह परिकल्पना फलदायी साबित हुई है। पुडुचेरी ने सुशासन और विकास देखा है।’’

स्वतंत्रता आंदोलन में पुडुचेरी क्षेत्र की भूमिका की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, ’’ वर्ष 2047 तक हमें एक विकसित पुडुचेरी, एक विकसित भारत का निर्माण करना होगा; पुडुचेरी की ’डबल इंजन’ सरकार इस मिशन में आपके साथ है और हम सर्वश्रेष्ठ पुडुचेरी के लिए काम करते रहेंगे।’’

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article