यूटिलिटी

Retirement Planning: रिटायर होने के बाद नहीं सताएगी पैसों की कमी, यहां मिलेगा बेस्ट रिटर्न

रिटायरमेंट के बाद रेग्युलर कमाई का ऑप्शन न होने पर आपको काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपना रिटायरमेंट अच्छे से प्लान कर लें। अगर आप भी अपने रिटायरमेंट को लेकर चिंतित हैं या फिर अलग-अलग इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस में कन्फ्यूज हो रहे हैं तो हम आपके लिए ऐसे इन्वेस्टमेंट ऑप्शन लेकर आये हैं जो आपके रिटायरमेंट को सुखद बना सकते हैं।

Image

रिटायरमेंट के बाद नहीं सताएगी पैसों की कमी

Photo : iStock

Retirement Planning: रिटायरमेंट के बाद जिंदगी काफी मुश्किल हो जाती है। रेग्युलर कमाई का कोई जरिया न होने पर चुनौतियां बढ़ जाती हैं। साथ ही बढ़ती उम्र के साथ स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियां भी बढ़ती हैं और इनसे निपटने के लिए भी आपको पैसों की जरूरत पड़ती है। इन्हीं सब कारणों की वजह से यह बहुत जरूरी है कि आप अपने रिटायरमेंट को अच्छे से प्लान कर लें, ताकि आपका रिटायरमेंट सुखद हो सके। क्या आप भी अपना रिटायरमेंट प्लान कर रहे हैं और अलग-अलग इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस को लेकर कन्फ्यूज हो रहे हैं? हम आपके लिए इन्वेस्टमेंट के ऐसे ऑप्शन लेकर आये हैं जो रिटायरमेंट तक आपको मोटा पैसा जमा करके दे सकते हैं। इन इन्वेस्टमेंट ऑप्शंस में इन्वेस्ट करके आप अपने रिटायरमेंट को सुखद बना सकते हैं:

नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) : अगर आप चाहते हैं कि रिटायरमेंट के बाद हर महीने नियमित रूप से कमाई कर सकें तो यह योजना आपके लिए अच्छा ऑप्शन साबित हो सकती है। NPS एक मार्केट लिंक्ड योजना है और इसमें इन्वेस्ट करने पर आपको औसतन 10% सालाना रिटर्न प्राप्त होता है। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और 70 वर्ष की उम्र तक ही आप इस योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं।

अटल पेंशन योजना: इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको सरकार की गारंटी मिलती है। इस योजना में इन्वेस्ट करने के लिए आपकी उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए और आप 40 साल की उम्र तक ही इस योजना में इन्वेस्ट कर सकते हैं। 60 साल पूरे हो जाने पर आपको आपके योगदान के अनुसार 1000 से 5000 रुपए तक की पेंशन प्राप्त होती है।

म्यूचुअल फंड SIP: अपने रिटायरमेंट को सुखद बनाने के लिए आप म्यूचुअल फंड SIP का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड SIP में आप हर महीने, तीन महीने, 6 महीने या फिर साल भर के अंतराल पर इन्वेस्ट कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म में म्यूचुअल फंड SIP में इन्वेस्ट करने पर आपको औसतन 12-15% सालाना इंटरेस्ट रेट प्राप्त होगा।

पोस्ट ऑफिस मंथली सेविंग्स स्कीम (POMIS): आप चाहें तो पोस्ट ऑफिस की मंथली सेविंग्स स्कीम में इन्वेस्ट करके भी अपने रिटायरमेंट को सुखद बना सकते हैं। यह योजना भी आपको रिटायरमेंट के बाद मंथली कमाई का विकल्प प्रदान करती है। POMIS के सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये और जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये जमा करवाये जा सकते हैं। इस योजना में इन्वेस्ट करने पर आपको सालाना 7.4% का रिटर्न प्राप्त होता है।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article