यूटिलिटी

सिर्फ 11 रुपये में मेडिकल इंश्योरेंस, इतने रुपये तक का मिलेगा क्लेम

​​PhonePe ने दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक खास “पटाखा बीमा” (Firecracker Insurance) लॉन्च किया है। यह बीमा लोगों को पटाखे फोड़ते समय होने वाले हादसों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। इस प्लान की कीमत मात्र 11 रुपये है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

Image

Phonepe Firecracker Insurance/photo-Canva

दिवाली, भारत का वह खूबसूरत त्योहार जब हर घर में रोशनी और खुशियों का माहौल होता है, वहीं पटाखों की आवाज भी गूंजती है, लेकिन इस खुशी के बीच सुरक्षा का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।

PhonePe ने दिवाली जैसे त्योहारों को ध्यान में रखते हुए एक खास “पटाखा बीमा” (Firecracker Insurance) लॉन्च किया है। यह बीमा लोगों को पटाखे फोड़ते समय होने वाले हादसों से सुरक्षा देने के लिए बनाया गया है। इस प्लान की कीमत मात्र 11 रुपये है। आइए जानते हैं इसके बारे में...

PhonePe का पटाखा बीमा: ₹11 में सुरक्षा का तोहफा

दिवाली के इस त्योहार पर जब पटाखों की धमक से माहौल गूंजता है, तो छोटे-छोटे हादसे भी हो सकते हैं, जिनसे सुरक्षा और स्वास्थ्य के नुकसान का डर रहता है। ऐसे में PhonePe का यह 11 रुपये के मामूली शुल्क पर 25,000 रुपये तक का बीमा कवर दे रहा है।

बीमा के तहत कवर क्या होगा?

  • 24 घंटे से ज्यादा अस्पताल में भर्ती होने पर कवर।
  • दिन केयर ट्रीटमेंट (24 घंटे से कम) के लिए कवर।
  • दुर्घटना के कारण मृत्यु पर भी कवर।
इस बीमा की वैधता 11 दिनों तक होगी। खास बात यह है कि बीमा की योजना 12 अक्टूबर के बाद खरीदी गई तो यह 11 दिनों के लिए लागू होगी।

कैसे खरीदें यह बीमा?

  • PhonePe ऐप के जरिए इस बीमा को खरीदना बेहद आसान है और मात्र कुछ मिनटों का काम है।
  • PhonePe ऐप में Insurance सेक्शन खोलें और ‘Firecracker Insurance’ को सेलेक्ट करें।
  • ₹11 का प्रीमियम और ₹25,000 का कवर वाला प्लान चुनें।
  • बीमाकर्ता की जानकारी और योजना के लाभों को पढ़कर समझें।
  • पॉलिसीधारक के विवरण भरें और ‘Proceed to Pay’ पर क्लिक करें।
Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article