इंश्योरेंस सेक्टर में सरकारी कंपनी LIC का दबदबा है। गांव से लेकर छोटे शहरों में सबसे अधिक LIC के पॉलिसी होल्डर है। अब भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने अपने लाखों पॉलिसी होल्डर को बड़ी सहूलियत दी है। वह अपना या अपने परिवारी की पॉलिसाी की प्रीमियम घर बैठे आसानी से कंपनी की वेबसाइट, Google Pay, PhonePe या LIC App से भर सकते हैं। इसकी जानकारी एलआईसी अपने सभी बीमाधारकों को दे रहा है। आइए जानते हैं कि आप कैसे अपने पॉलिसी का प्रीमियम घर बैठे झट से भर सकते हैं।
पोर्टल के जरिये LIC प्रीमियम का भुगतान करें
पॉलिसीधारक पोर्टल पर 24x7 सर्विस का इस्तेमाल करके LIC ऑफिस जाने से बच सकते हैं। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं। आपकी पॉलिसी रियल-टाइम में अपडेट हो जाएगी और आपको एक ई-रसीद मिलेगी। पॉलिसीहोल्डर इस सुविधा का इस्तेमाल सामान्य 'इन-फोर्स' (चालू) पॉलिसी और 'स्पॉट रिवाइव
वेबसाइट पर सलाह दी गई है कि यूज़र प्रीमियम पेमेंट का कोई एक तरीका अपनाएं और बैंकों के साथ 'स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन' (स्थायी निर्देश) सेट करें ताकि डबल पेमेंट से बचा जा सके। इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से प्रीमियम पेमेंट करने पर सुविधा शुल्क (कन्वीनिएंस फीस) लगता है, जबकि डेबिट कार्ड, नेट-बैंकिंग या UPI से पेमेंट करने पर ऐसा कोई शुल्क नहीं लगता है।
LIC पे डायरेक्ट
"पे प्रीमियम ऑनलाइन" विकल्प के तहत "पे डायरेक्ट" ऑप्शन में जाकर "व्यू ट्रांजैक्शन स्टेटस" बार पर जाएं, जिसके जरिये आपने प्रीमियम का पेमेंट किया था।
पॉलिसी नंबर, ट्रांजैक्शन की तारीख और ट्रांज़ैक्शन का प्रकार बताकर रसीद प्राप्त की जा सकती है। अगर डबल पेमेंट हो जाता है, तो उसे रिफंड कर दिया जाएगा और छह से आठ दिनों के भीतर आपके अकाउंट में वापस जमा कर दिया जाएगा।
मोबाइल ऐप्स, UPI के जरिये पेमेंट
आप अपनी पसंद के मोबाइल पेमेंट ऐप्स — जैसे Amazon Pay, Google Pay, Paytm, PhonePe, Mobikwik वगैरह के जरिए प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। आपको अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर पेमेंट की रसीद मिलेगी और आप इसे अपने मोबाइल ऐप्स पर पेमेंट हिस्ट्री से भी डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा के जरिये प्रीमियम का पेमेंट आम 'इन-फोर्स' (चालू) पॉलिसी और 'स्पॉट रिवाइवल' के लिए योग्य पॉलिसी के लिए किया जा सकता है, लेकिन ULIP, हेल्थ, ई-टर्म प्लान और सैलरी सेविंग स्कीम पॉलिसी के लिए नहीं।
नेट-बैंकिंग, बिल-पे ऑप्शन?
पॉलिसी प्रीमियम का भुगतान आप नेट बैंकिंग के जरिये भी कर सकते हैं। नेट-बैंकिंग या बिल-पे सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए, यूजर्स को बैंक के साथ नेट-बैंकिंग सुविधा चुननी होगी। यह ऑप्शन आपको ऑटोमैटिक पेमेंट के लिए अपने बैंक के साथ 'स्टैंडिंग इंस्ट्रक्शन' (स्थायी निर्देश) सेट करने की सुविधा देता है।
इस सर्विस के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता है, और आप सर्विस प्रोवाइडर के पास रजिस्टर्ड अपने बैंक अकाउंट या क्रेडिट कार्ड अकाउंट में से किसी एक को पेमेंट के लिए चुन सकते हैं।
