यूटिलिटी

Pan Card बनवाते समय भूलकर ना करें ये गलती, मिनट भर में साफ हो जाएगा अकाउंट

  • Authored by: आदित्य सिंह
  • Updated Jan 3, 2023, 07:24 AM IST

How To Apply Pan Card, Pan Card Kaise Banwaye: यदि आप भी लगातार पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अब तक आपका पैन कार्ड नहीं आया है, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। आप यहां दिए स्टेप्स को फॉलो कर पैन कार्ड के लिए दोबारा अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा घर बैठे मात्र 10 से 15 मिनट के भीतर अपने ई पैन कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Image

पैन कार्ड के लिए कैसे अप्लाई करें, इन बातों का रखें ध्यान

KEY HIGHLIGHTS
  • आधार कार्ड के बाद पैन कार्ड सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में के एक है।
  • पैन कार्ड बनवाने के लिए 49ए फॉर्म भरना होता है।
  • इसके अलावा आयकर विभाग की साइट पर जाकर बनवा सकते हैं ई पैन कार्ड।

How To Apply Pan Card, Pan Card Kaise Banwaye: आधार कार्ड के बाद पैन कार्ड Pan Card दूसरे सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक है। फिर चाहे बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरना हो, पैन कार्ड के बिना कुछ भी संभव नहीं हैं। इसके अलावा बैंकों में भी पैन कार्ड अनिवार्य कर दिया (Pan Card Form)गया है। यदि आप 20 हजार से अधिक की ट्रांजेक्शन करते हैं, तो इसके लिए आपके खाते से पैन कार्ड अटैच होना चाहिए। वहीं यदि आप आईटीआर भरते हैं, तो ये भी बिना पैन कार्ड के संभव नहीं है। पैन नंबर से कोई भी आपके बैंक खाते से लेकर ट्रांजेक्शन तक संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकता है। ऐसे में आपकी जरा सी लापरवाही भारी पड़ (Pan Card Download) सकती है। वहीं अभी भी कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने पैन कार्ड नहीं बनवाया है या फिर लापरवाही के चलते पैन कार्ड गुम (Pan Card Status) हो गया है। वहीं ऐसे में लोग लगातार पैन कार्ड के लिए अप्लाई करते हैं, लेकिन लंबे समय तक इंतजार के बाद भी पैन कार्ड नहीं आता।

ऐसे में वह निराशावश किसी भी साइबर कैफे वाले को पैन कार्ड बनाने के लिए दे देते हैं, लेकिन आपको बता दें आपकी जरा सी लापरवाही आपको काफी नुकसान पहुंचा (Pan Card Correction Form) सकती है। आए दिन पैन कार्ड स्कैम के मामले सामने आ रहे हैं, जिसमें बिना पैन नंबर शेयर किए ही लोगों का पूरा अकाउंट साफ हो जाता है। ऐसे में पैन कार्ड बनवाते समय कुछ बातों का ध्यान रखें।

पैन कार्ड कैसे बनाएं

पैन कार्ड बनवाने के लिए सबसे पहले आपको इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां होमपेज पर जाकर Form 49A डाउनलोड करें। ध्यान रहे पैन कार्ड अप्लाई के लिए फॉर्म 49ए भरना होता है। इस फॉर्म को भरते वक्त काफी सावधानी बरतें साथ ही किसी भी प्रकार की कोई गलती करने से बचें। यदि फॉर्म में कोई भी श्रुटि पाया जाता है, तो आपको फॉर्म रद्द कर दिया जाएगा।

फॉर्म भरते समय इन बातों का रखें ध्यान

आवेदन फॉर्म भरते समय ध्यान रहे कि हस्ताक्षर के बॉक्स में ही अपने साइन करें। बॉक्स से बाहर हस्ताक्षर नहीं करना है। साथ ही पहला हस्ताक्षर आपको पेज नंबर 1 पर फोटो के साथ करना है। पैन कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है, जिसमें आपका हस्ताक्षर अंकित होता है। कार्ड में फोटो के नीचे हस्ताक्षर दिया होता है। इसके अलावा पैन कार्ड के साथ आधार कार्ड की एक कॉपी अनिवार्य होती है। बिना आधार कार्ड के पैन कार्ड के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

रीराइट किया हुआ फॉर्म नहीं किया जाता स्वीकार

पैन कार्ड का फॉर्म भरते वक्त अक्सर लोग पिता की नाम के जगह पति या पत्नी का नाम लिख देते हैं। ध्यान रहे महिला हो या पुरुष उसके पिता का नाम अनिवार्य होता है। साथ ही पैन कार्ड के अप्लाई करते समय ध्यना रखें कि फॉर्म में किसी प्रकार का कोई रीराइट नहीं होना चाहिए। रीराइट किया हुआ फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाता है। यदि फॉर्म में आपको रीराइट करना पड़ता है तो व्हाइटनर का इस्तेमाल करें। संभव हो तो फॉर्म की दूसरी कॉपी निकाल लें। क्योंकि ऐसे फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाता है।

आवेदन फॉर्म में पोस्ट ऑफिस का पता अनिवार्य

आवेदन फॉर्म में डाकघर का पूरा पता दर्ज करें। कई बार लोग अपने पोस्ट ऑफिस का पता लिखना भूल जाते हैं, जिसके चलते महीनों के बाद भी उनका पैन कार्ड पते पर नहीं पहुंच पाता है। पैन कार्ड अप्लाई करने के बाद एक से दो हफ्ते के भीतर पंजीकृत पते पर भेज दिया जाता है।

ई पैन कार्ड के लिए कैसे करें अप्लाई

वहीं यदि किसी जरूरी काम के लिए आपको पैन कार्ड चाहिए, तो आप इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाकर अपना ई पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। बता दें यहां आपको 10 से 15 मिनट के भीतर ई पैन कार्ड मिल जाएगा। इसमें आपकी फोटो और पैन नंबर दिया होता है। हालांकि हस्ताक्षर अंकित नहीं होता है। बता दें ई पैन कार्ड सरकारी काम से लेकर बैंकों में हर जगह वैध होता है। नीचे दिए आसान स्टेप के माध्यम से आप ई पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

How to Apply E Pan Card, ई पैन कार्ड ऑनलाइन अप्लाई

  1. ई-पैन कार्ड के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट incometax.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर Instant Pan Card के ऑप्शन को चुनें।
  3. यहां E-Pan Card के लिंक पर क्लिक करें।
  4. पैन नंबर समेत पूछी गई अन्य जानकारी दर्ज करें।
  5. इसके बाद नीचे दिए Accept के ऑप्शन पर क्लिक करें
  6. पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा, ओटीपी दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
  7. आपका पैन कार्ड रजिस्टर्ड मेल आईडी पर पीडीएफ के तौर पर आ जाएगा।
ई-पैन कार्ड प्राप्त करने के बाद आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ओरिजिनल पैन कार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको 110 रुपये का भुगतान करना होगा। आवेदन करने के 10 से 15 दिनों के भीतर पैन कार्ड डाक के माध्यम से पंजीकृत पते पर भेज दिया जाएगा
आदित्य सिंह
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article