ऐसे अपडेट करें नाम (How to change name on PAN card)
- सबसे पहले एनएसडीएल की वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर लॉगिन करें।
- इसके बाद ऊपर बाईं ओर 'Application Type' पर जाएं और ड्रॉप डाउन से 'Changes or Correction in existing PAN Data / Reprint of PAN Card' का विकल्प चुनें।
- इसके बाद पैन कार्ड की कैटेगरी चुनकर एप्लिकेशन मेनू पर जाएं और यहां अपना नाम, जन्म तिथि, ई-मेल आईडी, मोबाइल नंबर और मौजूदा पैन नंबर भरें।
- इसके बाद केप्चा कोट डालकर 'सबमिट' विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद पेमेंट का ऑप्शन दिया जाएगा।
- पैन सुधार के लिए आपको 96 रुपये (85 रुपये आवेदन शुल्क और 12.36 फीसदी सर्विस टैक्स) का भुगतान करना होगा।
- शुल्क का भुगतान करने के बाद, आवेदक को बैंक रेफरेंस नंबर और ट्रांजेक्शन नंबर प्राप्त होगा।
- दोनों को सेव करें और 'जारी रखें' विकल्प पर क्लिक करें।
- अब 'Aadhaar card' के नीचे वाले बॉक्स में 'Authenticate' विकल्प पर क्लिक करें।
- 'continue with e-sign' पर क्लिक करें और ई-केवाईसी के बाद ओटीपी जनरेट करें। (आधार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा)
- इसके बाद ओटीपी दर्ज करें और सबमिट करें।
- फॉर्म जमा करने के बाद, एक नए टैब में पीडीएफ के रूप में आपका फॉर्म खुलेगा।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट करें और NSDL e-Gov ऑफिस बिल्डिंग-1, 409-410, चौथी मंजिल, बाराखंभा रोड, नई दिल्ली, पिन: 110001 पर आधार और केवाईसी जैसे अन्य दस्तावेजों के साथ भेज दें।
