यूटिलिटी

Ola E-Bike: अब दिल्ली और हैदराबाद की सड़कों पर दौड़ेंगी ओला की ई-बाइक, किराया भी हुआ तय

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 27, 2024, 01:08 PM IST

Ola E-Bike: बैंगलुरु में सफलता मिलने बाद ओला (Ola) दिल्ली और हैदराबाद में अपनी ई-बाइक सर्विस शुरू करने जा रहा है। इसके लिए किलो मीटर के हिसाब से किराया भी तय कर दिया गया है।

Image

Ola E Bike सर्विस दिल्ली और हैदराबाद में शुरू हो रही है

Ola E-Bike: राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म ओला (Ola) दिल्ली और हैदराबाद में अपनी ई-बाइक सर्विस शुरू करने जा रहा है। ओला ई-बाइक सर्विस के लिए किराया भी तय हो गया है। कंपनी ने कहा कि बेंगलुरु में हमें 'भारी पायलट सफलता' मिली। ओला मोबिलिटी कंपनी के सीईओ हेमंत बख्शी ने एक प्रेस रिलीज में कहा कि मोबाइल क्षेत्र में सामर्थ्य को अनलॉक करने के लिए विद्युतीकरण सबसे बड़ा लीवर है। इनोवेशन और पहुंच पर हमारे फोकस के साथ-साथ हमारी ई-बाइक टैक्सी पहल ओला प्लेटफॉर्म पर गिग-इकोनॉमी वर्कर्स के लिए मल्टी-वर्क अवसर के रूप में भी काम करेगी और बिजनेस के भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगी।

दिल्ली और हैदराबाद के लिए तय हुआ किराया

दिल्ली और हैदराबाद में ओला ई-बाइक सर्विस के लिए किराया भी तय हो गया है। 5 किमी के लिए 25 रुपए, 10 किमी के लिए 50 रुपए और 15 किमी के लिए 75 रुपए किराया होगा। ओला की ई-बाइक न्यूनतम कीमत पर उपलब्ध होगी। जो इसे सबसे किफायती, टिकाऊ और सुविधाजनक समाधान बनाती है। शहरों के भीतर आवागमन आसान हो हो जाएगा।

साल के अंत तक पूरे देश में शुरू होगी ये सर्विस

बैंगलुरु समेत दिल्ली और हैदराबाद में अगले दो महीनों में तीनों शहरों में कुल 10,000 इलेक्ट्रिक वाहन तैनात किए जाएंगे। इस बीच साल के अंत तक ये सर्विस पूरे देश में शुरू कर दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त, बेंगलुरु में, जहां पिछले साल सितंबर में शुरू किया गया था, इन ई-बाइकों की तैनाती बढ़ाई जाएगी। पायलट के दौरान एस1 स्कूटर का उपयोग किया गया। साथ ही ओला के मुताबिक अब उसके पास देश का सबसे बड़ा EV 2W बेड़ा होगा।

चार्जिंग नेटवर्क फैलाने की है प्लानिंग

ओला ने अपने ई-बाइक बेड़े को सर्विस देने के लिए बैंगलुरु में 200 चार्जिंग स्टेशन भी बनाए हैं। अब प्लानिंग उन सभी जगहों पर अपना चार्जिंग नेटवर्क फैलाने की है। जहां इसका कारोबार फैला हुआ है। ओला ने हाल ही में ऐलान किया था कि भारत में इसके मोबिलिटी कारोबार का EBITDA वित्त वर्ष 2023 में निगेटिव से पॉजिटिव में आ गया।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article