यूटिलिटी

Speed Limit: नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर घटाई गई स्पीड लिमिट, जानें अब कितनी रफ्तार से चलेंगे वाहन

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 21, 2022, 01:14 PM IST

New Speed Limit UP Expressway: कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के यमुना- नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्पीड नियंत्रित कर दी गई है। 15 फरवरी तक अब वाहनों की स्पीड कम रहेगी।

Image

Speed Limit: नोएडा-ग्रेटर नोएडा-यमुना एक्सप्रेस-वे पर घटाई गई स्पीड लिमिट, जानें अब कितनी रफ्तार से चलेंगे वाहन

New speed limit: कोहरे की वजह से होने वाले हादसों को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश के एक्सप्रेसवे पर स्पीड पर लगाम लगा दी गई है। अब तक एक्सप्रेस वे पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा से प्राइवेट वाहन चलाने की अनुमति थी लेकिन अब एक्सप्रेस वे प्राधिकरण ने स्पीड पर नियंत्रण लगा दिया है और नई स्पीड लिमिट जारी कर दी है। स्पीड लिमिट कम होने के बावजूद वाहन तेज गति से चलाया तो चालान कर दिया जाएगा। यह नियम 15 फरवरी तक लागू रहेंगे।

यमुना एक्सप्रेस वे स्पीड लिमिट Yamuna Expressway New speed limit

नोएडा से आगरा जाने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर 15 दिसंबर से वाहनों की स्पीड कम की गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर कार के लिए 75 किमी. प्रति घंटे और बस, ट्रक व अन्य भारी वाहनों के लिए 60 किमी प्रति घंटा की स्पीड तय की गई है। पहले कार के लिए स्पीड लिमिट 100 किमी. प्रति घंटा थी। पिछले 4 दिन में तय रफ्तार से अधिक पर गाड़ी चलाने वाले 3 हजार से ज्यादा लोगों का चालान हो चुका है।

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे स्पीड लिमिट Purvanchal Expressway New speed limit

341 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे (Purvanchal Expressway) पर वाहनों की गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा है। कोहरे के कारण 75 किमी प्रति घंटा की स्पीड से कार चलाने की सलाह दी गई है। 6 लेन के इस एक्सप्रेसवे पर 22 फ्लाईओवर हैं। भारी वाहनों के लिए ये 60 किलोमीटर प्रति घंटा है।

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे Noida- Greater Noida Expressway New speed limit

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे पर हल्के वाहनों (चार पहिया) की स्पीड को 100 किमी प्रतिघंटा से घटकार 75 किमी प्रतिघंटा कर दी गई है। वहीं भारी वाहनों की लिमिट 80 से घटाकर 60 किमी प्रतिघंटा की गई है। नोएडा एलिवेटेड रोड पर चार पहिया वाहन 50 किमी और भारी वाहन 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से ही चल सकेंगे। मंगलवार को सेक्टर-94 स्थित कमांड कंट्रोल रूम में नोएडा प्राधिकरण नोएडा ट्रैफिक सेल (एनटीसी) और डीसीपी यातायात की बैठक में स्पीड लिमिट घटाने का फैसला किया गया है।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article