Mahila Samman Savings Certificate: महिलाओं के लिए आर्थिक स्वतंत्रता एक बहुत ही जरूरी पहलू है। भारत सरकार भी इस बात को बखूबी समझती है और इसीलिए महिलाओं के कल्याण के उद्देश्य से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अप्रैल 2023 में ‘महिला सम्मान बचत सर्टिफिकेट’ (Mahila Samman Savings Certificate) की शुरुआत की थी। महिलाएं इस योजना का फायदा सिर्फ मार्च 2025 तक ही उठा सकती हैं। इससे पहले कि इस योजना की अवधि पूरी हो जाए, महिलाओं को इस योजना के फायदों को जानकर इसमें इन्वेस्ट कर लेना चाहिए।
महिला सम्मान बचत योजना के फायदे
महिला सम्मान योजना विशेष रूप से महिलाओं को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इस योजना में इन्वेस्ट करने पर 7.5% सालाना इंटरेस्ट रेट मिलता है। यह सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है इसलिए इसमें इन्वेस्ट किये गए पैसे पर सरकार की सुरक्षा भी मिलती है। इस योजना की अवधि बस 2 साल है और मैच्योरिटी पूरी होने से पहले पैसे निकालने की सुविधा भी योजना में मिलती है।
कौन कर सकता है अप्लाई?
कोई भी भारतीय महिला या बालिका इस योजना में इन्वेस्ट कर सकती है। इस योजना में इन्वेस्टमेंट की शुरुआत 1000 रुपये से भी कर सकते हैं और इस योजना में अधिकतम 2 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। पोस्ट ऑफिस के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।
