Long Weekend in 2023: कुछ ही दिनों नया साल शुरू होने वाला है। इसी के साथ शुरू होगा लंबे वीकेंड का दौर भी, जिसका आप स्मार्ट प्लान करके कहीं भी घूमने जा सकते हैं। 2023 में छुट्टियों की भरमार है, 17 सरकारी छुट्टियां हैं। कुछ वैकल्पिक छुट्टियां या फिर अन्य छुट्टियों के सहारे आप 2-5 दिन के लंबे वीकेंड का आनंद उठा सकते हैं।
जनवरी 2023 में लॉन्ग वीकेंड (Long weekends in January 2023)
- 31 दिसंबर, शनिवार: नए साल की शाम और 1 जनवरी, रविवार: नववर्ष दिवस- अगर आप 30 दिसंबर, शुक्रवार को छुट्टी लेते हैं, तो आपको तीन दिन की छुट्टी मिलती है। आप 2 जनवरी, सोमवार को दिन की छुट्टी लेकर भी इस छुट्टी को एक दिन और बढ़ा सकते हैं।
- 14 जनवरी, शनिवार: लोहड़ी, मकर संक्रांति और 15 जनवरी, रविवारः पोंगल- चार दिन की छुट्टी पाने के लिए 13 जनवरी (शुक्रवार) और 16 जनवरी (सोमवार) को छुट्टी लें।
- 26 जनवरी, गुरुवार: गणतंत्र दिवस; 28 जनवरी, शनिवार; 29 जनवरी, रविवार - चार दिन की छुट्टी का आनंद लेने के लिए 27 जनवरी, शुक्रवार को छुट्टी लें।
- 18 फरवरी, शनिवार: महाशिवरात्रि और 19 फरवरी, रविवार- आप 17 फरवरी शुक्रवार के दिन छुट्टी लें और तीन दिन की छुट्टी का मजा लें।
- 8 मार्च, बुधवार: होली; 11 मार्च, शनिवार; 12 मार्च, रविवार- आप 9 मार्च, गुरुवार और 10 मार्च, शुक्रवार को छुट्टी लेकर पांच दिन की छुट्टी का आनंद उठा सकते हैं।
- 4 अप्रैल, मंगलवार: महावीर जयंती; 7 अप्रैल, शुक्रवारः गुड फ्राइडे; 8 अप्रैल, शनिवार; 9 अप्रैल, रविवार- छह दिन की लंबी छुट्टी के लिए 5 अप्रैल, बुधवार और 6 अप्रैल, गुरुवार को छुट्टी लें।
- 5 मई, शुक्रवार: बुद्ध पूर्णिमा; 6 मई, शनिवार; 7 मई, रविवार
- 17 जून, शनिवार; 18 जून, रविवार; 20 जून, मंगलवार: रथ यात्रा (वैकल्पिक छुट्टी)- चार दिनों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए 19 जून, सोमवार को छुट्टी लें।
- 29 जून, गुरुवार: बकरीद ईद; 1 जुलाई, शनिवा; 2 जुलाई, रविवार- चार दिन की छुट्टी का मजा लेने के लिए 30 जून, शुक्रवार को छुट्टी लें।
- 12 अगस्त, शनिवार; 13 अगस्त, रविवार; 15 अगस्त, मंगलवार: स्वतंत्रता दिवस, 16 अगस्त, बुधवारः पारसी नववर्ष (वैकल्पिक अवकाश)- अगर आप 14 अगस्त को छुट्टी लेते हैं तो पांच दिन की छुट्टी का मजा ले पाएंगे।
- 26 अगस्त, शनिवार; 27 अगस्त, रविवार; 29 अगस्त, मंगलवारः ओणम (वैकल्पिक अवकाश), 30 अगस्त, बुधवार: रक्षा बंधन- पांच दिनों की छुट्टी का आनंद लेने के लिए आप 28 अगस्त, सोमवार को छुट्टी ले सकते हैं।
- 7 सितंबर, गुरुवार: जन्माष्टमी (वैकल्पिक अवकाश), 9 सितंबर, शनिवार; 10 सितंबर, रविवार- 8 सितंबर, सोमवार को छुट्टी लेकर आप चार दिन की लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं।
- 16 सितंबर, शनिवार; 17 सितंबर, रविवार; 19 सितंबर, मंगलवार: गणेश चतुर्थी (वैकल्पिक अवकाश)- 18 सितंबर, सोमवार को चार दिन की छुट्टी के लिए छुट्टी लें।
- 30 सितंबर, शनिवार; 1 अक्टूबर, रविवार; 2 अक्टूबर, सोमवार: गांधी जयंती
- 21 अक्टूबर, शनिवार; 22 अक्टूबर, रविवार; 24 अक्टूबर, मंगलवार : दशहरा- 23 अक्टूबर, सोमवार को छुट्टी लें।
- 11 नवंबर, शनिवार; 12 नवंबर, रविवारः दिवाली; 13 नवंबर, सोमवार: गोवर्धन पूजा (वैकल्पिक अवकाश)
- 25 नवंबर, शनिवार; 26 नवंबर, रविवार; 27 नवंबर, सोमवार: गुरु नानक जयंती
- 23 दिसंबर, शनिवार; 24 दिसंबर, रविवार; 25 दिसंबर, सोमवार: क्रिसमस- लॉन्ग वीकेंड का आनंद लेने के लिए आप 22 दिसंबर, शुक्रवार को छुट्टी ले सकते हैं।
