यूटिलिटी

LIC की इस स्कीम में निवेश पर मिलेगा 40 लाख, हर दिन बचाने होंगे सिर्फ इतने रुपये

जीवन लाभ पॉलिसी को 8 साल की उम्र से लेकर 59 साल तक की उम्र के लोग खरीद सकते हैं। इस स्कीम का मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये है। LIC की जीवन लाभ स्कीम में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर भविष्य के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं।

Image

lic jeevan labh, lic schems, lic news, lic policy, एलआईसी,

Photo : iStock

देश की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की पॉलिसी जीवन लाभ (Jeevan Labh) लोगों के बीच काफी पॉपुलर है। अगर आप लंबे समय के लिए निवेश की प्लानिंग कर रहे हैं, तो इस स्कीम को अपने ऑप्शन में शामिल कर सकते हैं। जीवन लाभ पॉलिसी में आप अपने फ्यूचर के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं। बीमा कंपनी ने इस स्कीम को 2020 में लॉन्च किया था। यह एक बेसिक एंडाओमेंट प्लान है। इसमें लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए प्रीमियम जमा करना होता है।

मिनिमम सम एश्योर्ड

जीवन लाभ पॉलिसी को 8 साल की उम्र से लेकर 59 साल तक की उम्र के लोग खरीद सकते हैं। इस स्कीम का मिनिमम सम एश्योर्ड 2 लाख रुपये है। मौक्सिम निवेश की कोई सीमा नहीं है। इसमें पॉलिसीहोल्डर को मृत्यु पर इंश्योरेंस कवर मिलता है। साथ ही जरूरत पड़ने पर इस पॉलिसी के आधार पर आसानी से लोन ले सकते हैं। LIC की जीवन लाभ स्कीम में लॉन्ग टर्म के लिए निवेश कर भविष्य के लिए मोटी रकम जमा कर सकते हैं।

रोज बचाएं इतने रुपये

मान लीजिए कि आपकी उम्र 25 साल है और 25 साल के लिए इस स्कीम को खरीदते हैं। इसके लिए आपने 15 लाख रुपये का सम एश्योर्ड लिया। इस तरह आपको पॉलिसी के पहले साल में 70,188 रुपये का प्रीमियम जमा करना होगा। दूसरे साल से प्रीमियम की राशि 68,677 रुपये हो जाएगी। यानी मंथली आधार पर आपको 5842 रुपये की सेविंग करनी होगी। अगर रोजाना आधार पर देखें, तो आपको LIC की इस स्कीम के प्रीमियम को भरने के लिए करीब 194 रुपये बचाने होंगे।

मिलेंगे 40 लाख

25 साल के बाद जब आपकी स्कीम मैच्योर हो जाएगी तो आपको करीब 40 लाख रुपये की मोटी रकम मिलेगी। ये रकम कैसे मिलेगी, इसे भी समझ लीजिए। 15 लाख रुपये का आपका सम एश्योर्ड होगा। 11,00,347 रुपये आपका जमा किया हुआ प्रीमियम होगा। बोनस के रूप में करीब 18,75,000 रुपये मिलेंगे। फाइनल एडिशन बोनस के रूप में 6,75,000 रुपये मिलेंगे। इस तरह आपको 25 साल बाद 40,50,000 रुपये की राशि मिलेगी।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article