यूटिलिटी

Solar LED: इस डिवाइस को लगाने से नहीं आएगा बिजली का भारी भरकम बिल, छत पर लगाएं और हो जाएं टेंशन फ्री

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 5, 2022, 07:45 AM IST

LED Motion Sensor Sensor Light: अगर आप भारी भरकम बिजली बिल से परेशान हैं समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे कम करें तो परेशान ना हों। आज हम आपको ऐसी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपना बिल कंट्रोल कर सकते हैं।

Image

Solar LED: इस डिवाइस को लगाने से नहीं आएगा बिजली का भारी भरकम बिल, छत पर लगाएं और हो जाएं टेंशन फ्री

LED Motion Sensor Sensor Light: आम इंसान महंगे बिजली बिल से परेशान रहता ही है। महीनेभर बाद जब बिल हाथ में आता है तो उसे करंट लगता है। अगर आप भारी भरकम बिजली बिल से परेशान हैं समझ नहीं आ रहा कि इसे कैसे कम करें तो परेशान ना हों। तकनीक की दुनिया में बीते कुछ वर्षों में व्यापक स्तर पर परिवर्तन हुए हैं और ऐसे ऐसे उपकरण बन गए हैं तो काफी कम बिजली लेते हैं।

आज हम आपको ऐसी डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके इस्तेमाल से आप अपना बिल कंट्रोल कर सकते हैं। हर घर में रोशनी के लिए लाइट्स की जरूरत होती है। पहले लोग बल्ब का यूज करते थे, फिर सीएफएल का जमाना आया और अब एलईडी का चलन है। अगर आप घर में बिजली का कम इस्तेमाल कर अपना बिल बचाना चाहते हैं तो Solar LED डिवाइस का यूज कर सकते हैं।

क्या है मोशन सेंसर एलईडी

जिस डिवाइस के बारे में हम बात कर रहे हैं उसका नाम LED Motion Sensor Sensor Light for Home Garden Outdoor Solar Light Set है। इस डिवाइस की खासियत ये है कि यह बिजली से नहीं बल्कि सोलर पैनल से चलती है। दूसरी खास बात ये है कि यह लाइट सेंसर युक्त है और हलचल के हिसाब से काम करती है। जब कोई मूवमेंट होता है तो ये लाइट जल जाती है और 30 सेकंड में बंद हो जाती है।

कैसे करती है काम

इस लाइट में एक बैटरी लगाईं जाती है और ये बैटरी इस यूनिट में लगे हुए सोलर पैनल से चार्ज होती है। सोलर पैनल की मदद से ये लाइट काम करती है। इसका बिजली से कोई संबंध नहीं है। आप इस लाइट को ऑनलाइन खरीद सकते हैं। घर में इस तरह की लाइटिंग के इस्तेमाल से आप अपना बिजली का बिल काफी हद तक कम कर सकते हैं।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article