यूटिलिटी

Kotak Mahindra Bank: कोटक महिंद्रा बैंक ने अकाउंट से जुड़े चार्ज में किया बदलाव, जानें- ATM से कैश निकासी की नई लिमिट

  • Authored by: Rohit Ojha
  • Updated May 24, 2024, 11:13 AM IST

Kotak Mahindra Bank Charges: बैंक ने रिवाइज्ड एवरेज बैलैंस क्राइटेरिया, फ्री कैश ट्रांजेक्शन लिमिट, फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और फ्री चेक बुक लिमिट में बदलाव किया है। एवरीडे सैलरी अकाउंट के तहत कोटक के एटीएम से फ्री अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन कर सकते हैं।

Image

(Image Source: iStock)

Kotak Mahindra Bank Charges: प्राइवेट सेक्टर के बैंक कोटक महिंद्रा बैंक ने सैलरी और सेविंग अकाउंट की कुछ सर्विसेज के चार्ज में बदलाव किया है। नए शुल्क एक मई, 2024 से लागू हो चुके हैं। बैंक ने रिवाइज्ड एवरेज बैलैंस क्राइटेरिया, फ्री कैश ट्रांजेक्शन लिमिट, फ्री एटीएम ट्रांजेक्शन लिमिट और फ्री चेक बुक लिमिट में बदलाव किया है।

अकाउंट वैरिएंट बैलैंस क्राइटेरियामौजूदा लिमिट बदलाव
एवरीडे सेविंग अकाउंट एवरेज मंथली बैलेंस20,00015,000 (मेट्रो और अर्बन), 10,000 सेमी अर्बन और रूरल)
संकल्प सेविंग अकाउंट एवरेज तिमाही बैलेंस 2500 (सेमी अर्बन और रूरल)5000 (सेमी अबर्न), 2500 (रूरल)

फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट

  • एवरीडे सैलरी अकाउंट, एवरीडे सेविंग अकाउंट और प्रो सेविंग अकाउंट पर फिलहाल पांच ट्रांजेक्शन फ्री है और आगे भी यह जारी रहेगा
  • क्लासिक सेविंग अकाउंट पर मौजूदा समय में ट्रांजेक्शन की लिमिट 3 लाख/मंथ, जो भी पहले हो। बदलाव के बाद यह लिमिट 2 लाख रुपये हो गई है।
  • प्रिवी नियॉन प्रोग्राम, प्रिवी मैक्सिमा प्रोग्राम के तहत 10 ट्रांजेक्शन या पांच लाख रुपये तक की निकासी, जो भी पहले हो मुफ्त है। बदलाव के बाद यह 10 ट्रांजेक्शन की लिमिट को खत्म कर दिया गया है और पांच लाख रुपये तक की राशि के ट्रांजेक्शन को मुफ्त रखा गया है।
  • सोलो सेविंग अकाउंट के तहत दो ट्रांजेक्शन या एक लाख रुपये तक की निकासी, जो भी पहले हो फ्री था। बदलाव के बाद एक ही ट्रांजेक्शन फ्री है और निकासी की लिमिट 10,000 रुपये कर दी गई है।

ATM से ट्रांजेक्शन लिमिट में बदलाव

एवरीडे सेविंग अकाउंट के तहत कोटक महिंद्रा बैंक के से अनलिमिटेड कैश निकासी मुफ्त थी। वही, किसी दूसरे बैंक के एटीएम से 10 ट्रांजेक्शन को फ्री रखा गया था। लेकिन बदलाव के बाद अब कोटक महिंद्रा के एटीएम से महीने में सात बार ही बिना शुल्क के पैसे की निकासी कर पाएंगे।

अन्य बैंक के एटीएम के लिए इस लिमिट को घटाकर सात कर दिया गया है। क्लासिक सेविंग अकाउंट, प्रो सेविंग अकाउंट और ऐस सैलरी अकाउंट के तहत कोटक महिंद्रा बैंक या अन्य बैंक के एटीएम से अनलिमिडेट कैश की निकासी कर सकते हैं। इस लिमिट को बैंक ने बरकरार रखा है।

प्रिवी प्रोग्राम

प्रिवी प्रोग्राम (ब्लैक, प्लैटिनम, नियॉन और मैक्सिमा) के तहत किसी भी बैंक के एटीएम से अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन फ्री था। अब महीने में सिर्फ 30 ट्रांजेक्शन ही फ्री मिलेंगे।

एवरीडे सैलरी अकाउंट के तहत कोटक के एटीएम से फ्री अनलिमिटेड ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। साथ अन्य बैंक के एटीएम से भी ट्रांजेक्शन फ्री था। अब कोटक के एटीएम से निकासी के लिए महीने में 10 ट्रांजेक्शन ही फ्री मिलेंगे। अन्य बैंकों के एटीएम के लिए इसकी लिमिट को 7 कर दिया गया है।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article