यूटिलिटी

Ayushman Card Download: आयुष्मान कार्ड को ऐसे करें डाउनलोड, ये रहा आसान तरीका

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Dec 20, 2022, 04:57 PM IST

Ayushman Card Download: आयुष्मान भारत योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से 23 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी। ये दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस योजना में हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर मिलता है।

Image

Ayushman Card Download

Ayushman Card Download: आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojna) या प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, भारत सरकार की एक स्वास्थ्य योजना (Health Scheme) है। इस योजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) की ओर से 23 सितंबर 2018 को शुरू की गई थी। ये दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है। इस योजना में हर साल प्रति परिवार 5 लाख रुपए का हेल्थ कवर (Health Cover) मिलता है। ये योजना लगभग पचास करोड़ लाभार्थियों की स्वास्थ्य संबंधी जरूरतों को कवर करेगी, जो भारत की गरीब और कमजोर आबादी का लगभग 40 फीसदी है।

अब आयुष्मान कार्ड को डाउनलोड करना आसान है और ये पांच मिनट में संभव है। अगर आपने आयुष्मान कार्ड को अप्लाई नहीं किया है तो आप इसे ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको आयुष्मान कार्ड को अप्लाई करने के बाद डाउनलोड कैसे करें ये बताएंगे।

आयुष्मान कार्ड को अप्लाई करने के बाद ऐसे करें डाउनलोड:-

  1. आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आयुष्मान भारत की वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट पर जाने के बाद अब आपको 'Am I Eligible' बटन पर क्लिक करना होगा। ये आपको लॉगिन पेज पर लेकर जाएगा।
  3. आप और आपका परिवार आयुष्मान भारत कार्ड के पात्र हैं या नहीं, ये जानने के लिए आपको यहां अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  4. अगर आप आयुष्मान भारत कार्ड के एक योग्य उम्मीदवार हैं, तो आपको आयुष्मान भारत कार्ड आवेदन फॉर्म भरने के बाद इसे ऑनलाइन जमा करना होगा।
  5. आवेदन फॉर्म ऑनलाइन जमा करने के बाद आपको आवेदन की स्थिति की जांच करनी होगी।
  6. आवेदन की स्थिति की जांच के लिए आप इसे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर और अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके अपने अकाउंट में लॉगिन करके चेक कर सकते हैं।
  7. आवेदन फॉर्म ओके होने के बाद आपको आयुष्मान कार्ड PDF Format में डाउनलोड हुआ दिखाई देगा।
  8. अब आप आयुष्मान कार्ड को अपने कंप्यूटर या लैपटॉप पर डाउनलोड कर सकते हैं।

बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ लेने की पात्रता ग्रामीण और शहरी लोगों के लिए अलग-अलग है।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article