यूटिलिटी

CM ने यहां दी सौगातः 9.5 लाख से अधिक खातों में ट्रांसफर किए 913 करोड़ रुपए, जानिए डिटेल्स

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 26, 2023, 08:24 PM IST

Jagananna Vasathi Deevena 2023: ​​रेड्डी ने आगे बताया, “मुझे खास तौर पर यह बताने की जरूरत नहीं है कि शिक्षा व्यक्ति को कैसे बदल देती है। शिक्षा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समुदाय के इतिहास को बदल देती है।”

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फाइल)

Photo : iStock

Jagananna Vasathi Deevena 2023: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने 9.5 लाख से अधिक लोगों को बड़ी सौगात दी है। बुधवार (26 अप्रैल, 2023) को उन्होंने ‘जगनन्ना वसती देवेना' योजना के तहत 913 रुपए 9.5 लाख से ज्यादा माताओं के बैंक खातों में ट्रांसफर कराए।

अनंतपुर जिला के नरपला गांव में हुई एक जन सभा में सीएम ने अपने संबोधन के दौरान इस योजना के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस दौरान बताया कि यह राज्य में बच्चों की शिक्षा के लिए एक बड़ा कार्यक्रम है।

रेड्डी ने आगे बताया, “मुझे खास तौर पर यह बताने की जरूरत नहीं है कि शिक्षा व्यक्ति को कैसे बदल देती है। शिक्षा न केवल एक परिवार बल्कि पूरे समुदाय के इतिहास को बदल देती है।”

दरअसल, ‘जगनन्ना वसती देवेना’ योजना प्रदेश सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसे 10वीं के बाद के पाठ्यक्रमों में पढ़ रहे स्टूडेंट्स को वित्तीय मदद मुहैया कराने के लिए शुरू किया गया था।

दक्षिण भारतीय सूबे में पात्र विद्यार्थियों की 25 लाख से अधिक माताओं के बैंक खातों में इस योजना के तहत अब तक (खबर लिखे जाने तक) 4,276 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए जा चुके हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article