यूटिलिटी

Isaimini 2023 Movies Download: क्या Moviesda वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं फिल्में, जानें ये जरूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 11, 2023, 04:00 PM IST

Isaimini Moviesda 2023 HD Movies Download, Isaimini 2023 Tamil Movies Download: Moviesda website एक पॉपुलर वेबसाइट है जहां से काफी लोग अपनी पसंद की फिल्में डाउनलोड करते हैं। यहां से गाने और वेब सीरीज भी डाउनलोड की जा सकती हैं। लेकिन क्या ऐसा करना कानूनी तौर पर सही है।

Image

Isaimini 2023 Movies Download: क्या Moviesda वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं फिल्में, जानें ये जरूरी जानकारी

Isaimini Moviesda 2023 Movies Download Torrent Website: दुनिया भर में फिल्में और वेब सीरीज को इंटरनेट पर उपलब्ध कई वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां से नए गाने भी डाउनलोड होते हैं। Isaimini Moviesda, Tamilrockers, Movierulz, Filmyzilla जैसी तमाम वेबसाइट्स हैं जहां फिल्मों और वेब सीरीज का पाइरेटेड प्रिंट उपलब्ध होता है। हालांकि इस पाइरेसी की वजह से फिल्म मेकर्स को खासा धक्का लगता है और इंडस्ट्री खासा नुकसान उठाना पड़ता है।

Isaimini Moviesda website क्या है

यह दरअसल एक टोरेंट वेबसाइट है जिसका नाम पहले Isaimini था। इस वेबसाइट पर नई फिल्मों को उनकी रिलीज से पहले या लगभग साथ में रिलीज कर दिया जाता है जिसकी वजह से दर्शक यहां मुफ्ते में फिल्म देखने की वजह से सिनेमा हॉल में कम संख्या में पहुंचते हैं और सभी फिल्म इंडस्ट्रीज जिनमें हॉलीवुड, बॉलीवुड, टॉलीवुड आदि शामिल हैं - को नुकसान उठाना पड़ता है। इस वजह से पाइरेसी को बढ़ावा मिलता है।

Moviesda website गैर कानूनी है और इस पर MP4, 360P, 480P, 720P, 1080P, CamRip आदि फॉर्मेट में वीडियो उपलब्ध होते हैं।

9xmovies 2023 Movies Download: क्या 9xmovies से फिल्में डाउनलोड करना सेफ है, क्या हो सकती है कानूनी परेशानी

Isaimini Moviesda website से फिल्म डाउनलोड करते पकड़े जाने पर क्या होगा

Moviesda website के साथ भारत सरकार ने कई अन्य पाइरेसी को बढ़ावा देने वाली वेबसाइट्स को भी बैन किया है जिन पर हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, तमिल, तेलुगू, मलयालम समेत तमाम भारतीय व इंटरनेशनल शोज, फिल्में व गाने अलग अलग फॉर्मेट और रेजोल्यूशन में डाडनलोड किए जा सकते हैं। बता दें कि सिनेमैटोग्राफी कानून 2019 के तहत यह प्रावधान लागू किया गया है कि जो कोई भी निर्माता की लिखित अनुमति के बिना ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर फिल्में अपलोड करता है, उसे भारी जुर्माना या तीन साल के कारावास की सजा होगी। इसे कॉपीराइट उल्लंघन के तौर पर भी देखा जाता है।

क्या Isaimini Moviesda website से फिल्में डाउनलोड करना सुरक्षित है

बिल्कुल भी नहीं। न सिर्फ ये एंटी-पाइरेसी कानून का उल्लंघन करता है बल्कि इससे आप कानूनी मामले में भी फंस सकते हैं। आपको जेल जाना पड़ सकता है या भारी जुर्माना भी आप पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा इन वेबसाइट में वायरस भी होते हैं जो आपके स्मार्टफोन, लैपटॉप, कंप्यूटर आदि को डैमेज कर सकते हैं या फिर डेटा भी चुरा सकते हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article