यूटिलिटी

IRCTC: रेलवे ने टिकट बुकिंग नियमों में फिर से किया बड़ा बदलाव, यात्रियों को मिली राहत

यह बदलाव एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन लागू होगा और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा वास्तविक यात्रियों तक पहुंचे और दलालों व फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाई जा सके।​

Image

Indian Railways ticket booking RULE/photo-Canva

IRCTC Ticket Booking: भारतीय रेलवे टिकट बुकिंग को लेकर एक बार फिर से बड़ा बदलाव किया गया है। रेल मंत्रालय ने आधार-प्रमाणित IRCTC यूजर्स के लिए ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा बढ़ा दी है। यह बदलाव एडवांस रिजर्वेशन पीरियड (ARP) के पहले दिन लागू होगा और इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि रिजर्वेशन सिस्टम का फायदा वास्तविक यात्रियों तक पहुंचे और दलालों व फर्जी बुकिंग पर लगाम लगाई जा सके।

15 मिनट पहले ही बुक किए जा सकते थे टिकट

अब तक रेलवे की व्यवस्था के तहत, सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के पहले 15 मिनट में केवल आधार-प्रमाणित IRCTC अकाउंट से ही टिकट बुक किए जा सकते थे। बाद में इस नियम का दायरा बढ़ाते हुए पहले दिन सुबह 8 बजे से 10 बजे तक आधार ऑथेंटिकेशन अनिवार्य कर दिया गया था।

अब रात 12 बजे तक बुक कर सकेंगे टिकट

अब रेलवे ने इस समय-सीमा को और बढ़ाने का फैसला लिया है। नए फैसले के मुताबिक, एडवांस रिजर्वेशन पीरियड के पहले दिन सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग के लिए आधार-प्रमाणित IRCTC अकाउंट से रात 12 बजे (00:00 घंटे) तक टिकट बुक किए जा सकेंगे, हालांकि, यह व्यवस्था भी चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी।

रेलवे बोर्ड ने 18 दिसंबर 2025 को सभी प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधकों (PCCMs) को भेजे गए एक पत्र में कहा कि पहले जारी निर्देशों की कड़ी में अब आधार-प्रमाणित बुकिंग का दायरा बढ़ाकर पहले दिन आधी रात तक किया जा रहा है। इससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी बनने की उम्मीद है।

हालांकि, रेलवे ने यह भी साफ किया है कि कंप्यूटरीकृत PRS काउंटरों से टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह नियम केवल IRCTC वेबसाइट और ऐप के जरिए ऑनलाइन बुकिंग पर ही लागू होगा।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article