यूटिलिटी

IPL मैच के लिए देर रात तक दौड़ेगी Delhi Metro, चेक करें आखिरी ट्रेन का समय

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले Capitals vs Titans के रोमांचक मुकाबले को देखते हुए दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने क्रिकेट फैंस को बड़ी राहत दी है।

Image

Delhi Metro

आईपीएल 2026 के रोमांच के बीच Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच होने वाले आगामी मुकाबले को लेकर Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) की ओर से भी एक जरूरी अपडेट जारी किया गया है। Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) ने यात्रियों के लिए मेट्रो सेवाओं के समय को बढ़ाने का फैसला लिया है। आम दिनों की तुलना में मैच के दिन मेट्रो सेवाएं देर रात तक चलेंगी, ताकि मैच खत्म होने के बाद भी लोग आसानी से अपने घर पहुंच सकें।

8 अप्रैल को अरुण जेटली स्टेडियम में होगा मैच

दरअसल, इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का यह 14वां मुकाबला अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में खेला जाएगा। Delhi Capitals और Gujarat Titans के बीच 8 अप्रैल बुधवार को होने वाले मुकाबले को लेकर दिल्ली में खास तैयारियां की गई हैं। इस बड़े मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचने वाले हैं, ऐसे में उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो सेवाओं में भी बदलाव किया गया है।

देर रात तक चलेगी मेट्रो

DMRC की ओर से जारी किए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, मैच खत्म होने के बाद दर्शकों की भीड़ को संभालने के लिए मेट्रो की आखिरी ट्रेन का समय बढ़ाया गया है।

लाइनरूट (Terminal Station)पुराना समयनया समय
Line 1Shaheed Sthal → Rithala23:0000:10
Rithala → Shaheed Sthal23:0000:15
Line 2Samaypur Badli → HUDA City Centre23:0000:20
HUDA City Centre → Samaypur Badli23:0023:45
Line 3/4Dwarka Sec-21 → Vaishali23:0023:45
Vaishali → Dwarka Sec-2123:0000:00
Dwarka Sec-21 → Noida Electronic City22:5023:35
Noida Electronic City → Dwarka Sec-2123:0000:00
Line 5Kirti Nagar → Brig. Hoshiar Singh23:0001:00
Inderlok → Mundka23:0001:00
Brig. Hoshiar Singh → Inderlok22:4500:00
Brig. Hoshiar Singh → Kirti Nagar23:0000:10
Line 6Kashmere Gate → Raja Nahar Singh23:0000:25
Raja Nahar Singh → Kashmere Gate23:0023:20
Line 7Majlis Park (-)22:4000:12
Majlis Park (+)22:4023:50
Maujpur → Shiv Vihar00:2001:55
Shiv Vihar → Maujpur22:5001:30
Line 8Botanical Garden → Janakpuri West23:0000:45
Janakpuri West → Botanical Garden23:0000:30
Line 8 (Ext.)Janakpuri → Krishna Park Ext.22:4001:50
Krishna Park Ext. → Janakpuri22:5001:30
Majlis Park → Deepali Chowk23:0002:20
Deepali Chowk → Majlis Park23:0002:20
Line 9Dwarka → Dhansa Bus Stand23:0001:30
Dhansa Bus Stand → Dwarka23:0001:15
Airport ExpressYashobhoomi → New Delhi23:1500:30
New Delhi → Yashobhoomi23:4001:00

क्रिकेट प्रेमियों को मिलेगी राहत

इसका सबसे बड़ा फायदा उन लोगों को मिलेगा जो स्टेडियम से दूर इलाकों में रहते हैं और मेट्रो से यात्रा करते हैं। आमतौर पर मेट्रो सेवाएं सीमित समय तक ही उपलब्ध होती हैं, लेकिन आईपीएल मैच जैसे बड़े इवेंट्स के दौरान यह समय बढ़ा दिया जाता है। इसके अलावा, कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ भी तैनात किया जाएगा, ताकि भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न हो। सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं, जिससे यात्रियों की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनी रहे।

ट्रैफिक की समस्या होगी कम

दिल्ली मेट्रो के इस कदम के साथ न केवल दर्शकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि ट्रैफिक की समस्या भी काफी हद तक कम हो जाती है। अगर आप भी इस मैच को देखने जा रहे हैं तो बेहतर होगा कि आप मेट्रो टाइमिंग पहले से चेक कर लें और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं। इससे आप बिना किसी परेशानी के मैच का आनंद ले पाएंगे और सुरक्षित तरीके से घर लौट सकेंगे।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article