यूटिलिटी

Saving Scheme: पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में डबल हो जाएगा पैसा, जानें- कितने महीने के लिए करना होगा निवेश

  • Edited by: Rohit Ojha
  • Updated Jun 12, 2024, 02:52 PM IST

Saving Scheme: इस स्कीम को इंडिया पोस्ट ऑपरेट करता है। किसान विकास पत्र को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज मिलता है। इस स्कीम में आपकी निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाएगी।

Image

Post Office Small Saving Schemes

Photo : BCCL

Kisan Vikas Patra:देश की सरकार सेविंग को प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह की स्मॉल सेविंग स्कीम चलाती है। इन स्कीम्स में आप बैंक या पोस्ट ऑफिस के जरिए निवेश कर सकते हैं। इनमें से कई ऐसी स्कीम्स हैं, जो लोगों को बीच काफी पॉपुलर हैं। इनमें से एक स्कीम किसान विकास पत्र। इस स्कीम को इंडिया पोस्ट ऑपरेट करता है। किसान विकास पत्र को पैसा डबल करने वाली स्कीम के रूप में भी जाना जाता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सात फीसदी से अधिक का ब्याज मिलता है।

115 महीने में पैसा डबल

अगर आप इस स्कीम में निवेश करते हैं, तो आपको सालाना 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। इसका मतलब है कि निवेश की गई राशि केवल 115 महीनों में लगभग 9 वर्ष और 7 महीने में दोगुनी हो जाएगी। आमतौर पर पोस्ट ऑफिस में निवेश को सुरक्षित माना जाता है। इसलिए बड़ी संख्या में लोगों ने इसकी स्कीम में निवेश कर रखा है।

इस स्कीम में आपकी निवेश की राशि 115 महीने में डबल हो जाएगी। हालांकि, मैच्योरिटी अवधि पहले 123 महीने थी, जिसे घटाकर पहले 120 महीने और फिर 115 महीने कर दिया गया है। इस स्कीम पर मिलने वाले ब्याज की समीक्षा सरकार हर तीन महीने पर करती है।

ब्याज का कैलकुलेशन

पोस्ट ऑफिस की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, किसान विकास पत्र स्कीम में निवेश की राशि पर पर ब्याज का कैलकुलेशन कम्पाउंडिंग आधार पर होता है। इस स्कीम में निवेश की राशि पर सरकार 7.5 फीसदी की दर से सालाना ब्याज ऑफर कर रही है। किसान विकास पत्र में 1,000 रुपये से निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 100 रुपये के मल्टीपल में निवेश किया जा सकता है।

कैसे खुलेगा खाता?

इस स्कीम में निवेश की कोई मैक्सिम लिमिट नहीं है। आप ज्वाइंट अकाउंट खोलकर भी इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। साथ ही किसान विकास पत्र में नॉमिनी की सुविधा भी उपलब्ध है। किसान विकास पत्र में निवेश करने के लिए आपको अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाना होगा। वहां पर जमा रसीद के साथ आवेदन भरना होगा और फिर निवेश की रकम नगद, चेक या डिमांड ड्राफ्ट से जमा करनी होगी। आवेदन पत्र के साथ आपको अपना पहचान पत्र भी देना होगा। इसके बाद किसान विकास पत्र में निवेश के लिए अकाउंट ओपन हो जाएगा।

Rohit Ojha
Rohit Ojhaauthor

<p>रोहित ओझा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉरस्पॉडेंट सितंबर 2023 से काम कर रहे हैं। यहां पर वो बिजेनस और यूटिलिटी की खबरों पर काम करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में पांच साल से अधिक का अनुभव। चुनावी खबरों से शुरू हुआ पत्रकारिता का सफर फिलहाल स्टॉक मार्केट, इकोनॉमी और पर्सनल फाइनेंस की खबरों के साथ जारी है। डेस्क और फील्ड दोनों में ही काम करने का तजुर्बा। टाइम्स नाऊ नवभारत से पहले अलग-अलग मीडिया संस्थानों में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। अमर उजाला, टीवी9 हिंदी, इंडिया टीवी, आज तक जैसे मीडिया संस्थान में अलग-अलग बीट पर काम कर चुके हैं। स्टॉक मार्केट और इकोनॉमी के साथ-साथ देश की सियासी घटनाओं पर लिखने का अनुभव है। 2019 के आम चुनाव से लेकर तमाम विधानसभा की चुनावी खबरों पर काम किया है। 2019 का क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल की खबरों पर भी काम किया है। किस्से-कहानियों में मन लगता है। शारदा यूनिवर्सिटी से मास-कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म किया है। गृह जनपद- बक्सर। साहित्य, सियासत और सिनेमा पर लिखना-पढ़ना खूब पसंद है।</p>

और पढ़ें
End of Article