यूटिलिटी

IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने का सही समय जानते हैं आप, किस आधार पर सीट की होती है बुकिंग

IRCTC Tatkal Ticket Booking: तत्काल टिकट की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर होती है। आईआरसीटीसी के अनुसार, जो यात्री प्रीमियम शुल्क का भुगतान करता है वह पहले सीट सुरक्षित करता है। आपको यह जानना जरूरी है कि IRCTC के पोर्टल पर तत्काल टिकट बुक करने का सही समय क्या है।

Image

IRCTC

IRCTC Tatkal Ticket Booking: घूमने जाने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन ट्रेन में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है। ऐसे में आपके पास तत्काल में टिकट बुक करने का ऑप्शन रहता है। लेकिन तत्काल टिकट बुक करना आसान काम नहीं है। भारत एक विशाल देश है। यहां टिकट की डिमांड काफी अधिक है। इसलिए आपको यह जानना जरूरी है कि IRCTC के पोर्टल पर तत्काल टिकट बुक करने का सही समय क्या है। तत्काल टिकट की बुकिंग यात्रा से 24 घंटे पहले होती है। भारतीय रेलवे तत्काल टिकटों पर प्रीमियम शुल्क वसूलता है।

पहले आओ पहले पाओ

जी हां, तत्काल टिकट की बुकिंग पहले आओ पहले पाओ आधार पर होती है। आईआरसीटीसी के अनुसार, जो यात्री प्रीमियम शुल्क का भुगतान करता है वह पहले सीट सुरक्षित करता है। यात्रियों को ध्यान रखना चाहिए कि कन्फर्म तत्काल टिकट का पैसा कैंसिल होने पर रिफंड नहीं होता है। हालांकि, दूसरे और अंतिम चार्ट की तैयारी से पहले रद्द किए गए वेटिंग तत्काल टिकटों को 60 रुपये प्रति यात्री क्लर्केज शुल्क काटने के बाद वापस कर दिया जाता है।

तत्काल टिकट कैसे बुक करें?

  • https://www.irctc.co.in आईडी बनाने के लिए वेबसाइट पर रजिस्टर करें।
  • यदि आपके पास पहले से ही एक आईडी है, तो अपने मौजूदा क्रेडेंशियल्स के साथ लॉगिन करें।
  • कैप्चा या मोबाइल नंबर का उपयोग करके वैलिडेट करें।
  • अपना प्रस्थान और आगमन स्टेशन चुनें। फिर अपनी यात्रा की तारीख चुनें, अब कोटा की सूची से 'तत्काल' चुनें।
  • आईआरसीटीसी द्वारा भरी गई सूची में से अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें।
  • 'अभी बुक करें' पर क्लिक करें, यात्री डिटेल्स दर्ज करें। वेरिफिकेशन आईडी प्रकार का चयन करें।
  • पेमेंट पेज पर पेमेंट मोड चुनें। पेमेंट पूरा होने के बाद आप टिकट को पीडीएफ के रूप में प्रिंट या सेव कर सकते हैं।
TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article