यूटिलिटी

Train में कितना किलो सामान ले जाना है Free? स्लीपर से लेकर AC तक जानें किस कोच में कितनी है लिमिट

Indian Railways Luggage Rules: अक्सर लोग ट्रेन से यात्रा करते समय ढेरों बैग और सूटकेस साथ रख लेते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रेलवे में सामान ले जाने की भी एक तय सीमा होती है? भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक, आप अपने साथ एक निश्चित वजन तक ही सामान फ्री में ले जा सकते हैं।

Indian Railways Luggage Rules

ट्रेन में सामान ले जाने के नियम (Photo: AI Generated)

Indian Railways Luggage Rules: भारत में ट्रेन से रोजाना 2 करोड़ से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों की इतनी अधिक संख्या को देखते हुए ही कई नियम भी बनाए गए हैं। अगर आप भी ट्रेन से यात्रा करते हैं तो आपको अपने सामान को लेकर भी रेलवे के नियमों की जानकारी होनी चाहिए। भारतीय रेलवे की ओर से फ्री अलाउंस लिमिट से अधिक भारी सामान यात्रा में साथ ले जाने पर अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।

हर क्लास के लिए फ्री लगेज लिमिट

भारतीय रेलवे की ओर से यात्रियों को अपने साथ सामान रखने के लिए फ्री अलाउंस सीमा दी गई है, जो कोच क्लास के आधार पर अलग‑अलग है-

  • AC प्रथम श्रेणी (First AC): 70 किग्रा
  • First Class / AC 2‑Tier: 50 किग्रा
  • AC 3‑Tier / AC चेयर कार: 40 किग्रा
  • स्लीपर क्लास: 40 किग्रा
  • सेकंड क्लास (General Second): 35 किग्रा

यह अलाउंस यात्रियों को उनके व्यक्तिगत बैग, सूटकेस या ट्रंक्स रखने की अनुमति देता है, बशर्ते वे निर्दिष्ट माप (100 सेमी × 60 सेमी × 25 सेमी) के भीतर हों।

अतिरिक्त सामान पर शुल्क

अगर आपका सामान फ्री अलाउंस से अधिक होता है लेकिन अधिकतम तय सीमा के भीतर है तो आप उसे चुकाकर अपने साथ रख सकते हैं। इसके लिए रेलवे लगभग 1.5× (डेढ़ गुना) सामान दर के हिसाब से शुल्क वसूलता है।

अधिकतम वजन सीमा

रेलवे ने प्रत्येक क्लास के लिए अधिकतम अनुमति‑योग्य वजन सीमा भी तय की है, जिसमें फ्री अलाउंस और अतिरिक्त भार दोनों शामिल हैं-
  • AC First Class: 150 किग्रा
  • First Class / AC 2‑Tier: 100 किग्रा
  • AC 3‑Tier / चेयर कार: 40 किग्रा
  • Sleeper Class: 80 किग्रा
  • Second Class: 70 किग्रा

ध्यान दें, व्यापारिक सामान (merchandised items) को यात्रियों के डिब्बे में व्यक्तिगत सामान के रूप में बुक या ले जाने की अनुमति नहीं है।

ब्रेक वैन (SLR) / पार्सल वैन की भी सुविधा

अगर ट्रेन में यात्रा करनी है और आपके ट्रंक, सूटकेस और बॉक्स का बाहरी माप किसी भी एक आयाम से अधिक है, तो ऐसे सामान को यात्रियों के डिब्बों में नहीं रखा जा सकता बल्कि इन्हें ब्रेक वैन (SLR) / पार्सल वैन में बुक कराकर ले जाना आवश्यक है। यह भी उस अधिकतम सीमा तक ही बुक किया जा सकता है जो ब्रेक वैन में सामान के लिए तय की गई है।

शिवानी कोटनाला
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article