यूटिलिटी

Indian Railways: रेल यात्रियों के लिए आई बुरी खबर, यूपी से होकर जाने वाली ये 8 ट्रेनें रद्द, चेक करें डिटेल्स

Indian Railways: भारतीय रेल के पूर्व मध्य रेलवे ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। रेलवे ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के बनथरा रेलवे स्टेशन पर हो रहे विकास कार्य की वजह से यहां से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है।

Image

अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस 14 मई तक रद्द रहेगी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी से होकर गुजरने वाली 8 ट्रेनों को किया गया रद्द
  • कुछ ट्रेन एक दिन के लिए तो कुछ ट्रेन 3 दिन के लिए रहेंगी रद्द
  • लाखों यात्रियों को करना पड़ेगा मुसीबतों का सामना

Indian Railways: भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में उत्तर रेलवे जोन के अधिकार में आने वाले बनथरा रेलवे स्टेशन पर 15 मई तक नॉन इंटरलॉकिंग का काम किया जाना है। इस काम की वजह से यहां से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। पूर्व मध्य रेलवे ने बताया कि बनथरा में हो रहे इस विकास कार्य की वजह से उन्हें कई ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। पूर्व मध्य रेलवे ने रद्द की जाने वाली ट्रेनों की डिटेल्स शेयर की है।

रद्द की जाने वाली ट्रेनों की लिस्ट

1. हावड़ा से देहरादून तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12369, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, 13 और 14 मई को रद्द रहेगी।

2. दानापुर से आनंद विहार तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 13257, दानापुर-आनंद विहार एक्सप्रेस, 13 और 14 मई को रद्द रहेगी।

3. बनमनखी से अमृतसर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 14617, बनमनखी-अमृतसर एक्सप्रेस 13 से 16 मई तक रद्द रहेगी।

4. सहरसा से अमृतसर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12203, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस 14 मई को रद्द रहेगी।

5. देहरादून से हावड़ा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12370, देहरादून-हावड़ा एक्सप्रेस 14 और 15 मई को रद्द रहेगी।

6. आनंद विहार टर्मिनस से दानापुर तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 13258, आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस 14 और 15 मई को रद्द रहेगी।

7. अमृतसर से बनमनखी तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 14618, अमृतसर-बनमनखी एक्सप्रेस 14 मई तक रद्द रहेगी।

8. अमृतसर से सहरसा तक चलाई जाने वाली गाड़ी संख्या- 12204, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस 13 मई को रद्द रहेगी।

यात्रियों को तलाशना होगा दूसरा विकल्प

विकास कार्य के कारण शादी-विवाह के टाइम में इन ट्रेनों को रद्द किए जाने से लाखों यात्रियों को निश्चित रूप से कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में यात्री अभी से ही किसी दूसरी ट्रेन या बस में विकल्प की तलाश शुरू कर दें। अगर आपके गंतव्य तक कोई दूसरी ट्रेन नहीं जाती है तो आप उसके आसपास के किसी दूसरे स्टेशन तक के लिए भी टिकट खरीद सकते हैं।

Sunil Chaurasia
सुनील चौरसियाauthor

<p>मैं सुनील चौरसिया,. मऊ (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला हूं और अभी दिल्ली में रहता हूं। मैं टाइम्स नाउ नवभारत में बिजनेस, यूटिलिटी और पर्सनल फाइनेंस पर काम कर रहा हूं। टाइम्स नाउ से पहले मैं ज़ी बिजनेस, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन, राजस्थान पत्रिका में काम कर चुका हूं। मेरी हमेशा कोशिश रहती है कि मैं अपने रीडर्स तक उनके काम से जुड़ी जरूरी जानकारियां पहुंचा सकूं।</p>

और पढ़ें
End of Article