यूटिलिटी

कोहरे में हो गई ट्रेन लेट, जानें कितना मिलेगा रिफंड और कब मिलेगा फ्री में खाना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 3, 2023, 01:30 PM IST

Indian Railway Refund Rule, Fog Condition and other Situation: भारतीय रेल ने कोहरे से ट्रेन की रफ्तार पर कम असर पड़े इसके लिए बीते दिसंबर में स्पीड लिमिट में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके तहत घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी है।

Image

कोहर से ट्रेन हो रही हैं लेट

Photo : BCCL

Indian Railway Refund Rule, Fog Condition and other Situation: कोहरे की वजह से हर रोज सैंकड़ों ट्रेन लेट और कैंसिल हो रही है। जिसका सीधा असर रेल यात्रियों पर होता है। रेल यात्री ऐप के अनुसार देश में इस समय औसतन 21 फीसदी ट्रेन लेट चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों को भारी परेशान का भी सामना करना पड़ रहा है। कुछ के जरूरी काम अटक रहे हैं, तो कुछ को जरूरत से ज्यादा समय तक सफर करना पड़ रहा है। ट्रेन लेट होने पर रिफंड का भी प्रावधान होता है। साथ ही यात्रियों की परेशानी देखते हुए कुछ ट्रेन में रेलवे मुफ्त में खाना भी उपलब्ध कराती है।

रेलवे ने कोहरे में ट्रेन की स्पीड बढ़ाई

भारतीय रेल ने कोहरे से ट्रेन की रफ्तार पर कम असर पड़े इसके लिए बीते दिसंबर में स्पीड लिमिट में बढ़ोतरी कर दी थी। इसके तहत घने कोहरे की स्थिति में ट्रेन की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 75 किलोमीटर प्रति घंटे कर दी है। हालांकि इसकी वजह से बड़ा असर नहीं हुआ और रेल यात्री ऐप के अनुसार 3 जनवरी 2023 को करीब 21 फीसदी ट्रेन लेट चल रहीं थीं।

ट्रेन लेट पर क्या है रिफंड का नियम

रेलवे के ताजा नियम के अनुसार अगर कोहरे की वजह से ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा लेट होती है तो यात्री टिकट कैंसिल कराकर पूरा रिफंड ले सकता है। यह सुविधा कंफर्म टिकट वाले यात्रियों के साथ-साथ RAC और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को मिलती है। फुल रिफंड की सुविधा काउंटर और ऑनलाइन टिकट बुक कराने वाले सभी तरह के यात्रियों को मिलती है।

इन यात्रियों को फ्री में खाना

इसी तरह भारतीय रेल राजधानी, शताब्‍दी ,दूरंतो जैसी प्रीमियम ट्रेनों के 2 घंटे से ज्यादा लेट पर यात्रियों को खास सुविधा देती है।अगर इनमें से कोई भी एक ट्रेन दो घंटे या उससे ज्यादा देरी से चलती है, तो यात्रियों को बिना कोई चार्ज लिए मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article